झारखंड में कोरोना संक्रमण के 20 नये मामले सामने आये, कुल संख्या 323 हुई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 23, 2020

रांची। झारखंड लौटे प्रवासी श्रमिकों के कारण कोरोना संक्रमण बढ़ने का क्रम आज भी जारी रहा और कुल 20 नये लोगों में इस संक्रमण की पुष्टि हुयी, जिससे प्रदेश में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ कर 323 हो गयी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से आज जारी कोरोना रिपोर्ट के अनुसार झारखंड में आज कोरोना वायरस संक्रमण के 20 नये मामले आये, जिससे इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 323 हो गयी। 

इसे भी पढ़ें: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने झारखंड सरकार पर पर दिशाहीन और अदूरदर्शी होने का लगाया आरोप

इसके अनुसार कल देर शाम तक राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 303 बतायी गयी थी। आज जारी रिपोर्ट के अनुसार राज्य में 323 संक्रमित लोगों में से 158 प्रवासी श्रमिक हैं, जो देश के विभिन्न भागों से राज्य में वापस अपने घरों को लौटे हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस बीमारी से 136 लोग अब तक ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं जबकि तीन की मौत हो चुकी है। इसके अलावा 184 अन्य संक्रमितों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है।

प्रमुख खबरें

RCB vs GT IPL 2024: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने गुजरात टाइटंस को 4 विकेट से हराया, प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार

Porn Star से जुड़े मामले में Trump की पूर्व करीबी सलाहकार होप हिक्स बनीं गवाह

कनाडाई पुलिस ने Nijjar की हत्या के तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया: मीडिया की खबर

लगातार कम स्कोर वाली पारियों के दौरान सही लोगों के बीच में रहने की कोशिश कर रहा था: Jaiswal