By अंकित सिंह | Jul 29, 2026
आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार E-20 पेट्रोल को लागू करने के लिए गुंडागर्दी का सहारा ले रही है। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में केजरीवाल ने दावा किया कि इस कदम से 2023 से पहले बनी लगभग 30 करोड़ गाड़ियां कबाड़ बन जाएंगी और आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ऑटोमोबाइल कंपनियों को चुप रहने के लिए धमका रही है।
उन्होंने आगे आरोप लगाया कि ये कंपनियां डर के साये में काम कर रही हैं। केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने मुझे बताया कि मोदी सरकार उन्हें धमका रही है। उन्होंने माना कि 2023 से पहले बनी गाड़ियों में E-20 इस्तेमाल करने से इंजन खराब हो जाएंगे और माइलेज कम हो जाएगा, लेकिन उन्होंने कहा, 'अगर हम कुछ बोले तो बर्बाद हो जाएंगे। वे हमारे प्लांट बंद करवा देंगे या ED की रेड डलवा देंगे।' मोदी जी 2023 से पहले की 30 करोड़ गाड़ियों को कबाड़ बनाने पर तुले हुए हैं।
केजरीवाल ने इथेनॉल के फायदों पर भी सवाल उठाए और कहा कि इससे विदेशी मुद्रा का कोई फायदा नहीं होता और यह भूजल को खत्म करता है। मोदी जी इतने अड़े क्यों हैं? हमने E-20 पर एक टाउन हॉल करने का प्लान बनाया था, लेकिन पुलिस कॉन्स्टिट्यूशन क्लब पहुँच गई और हमारी इजाज़त रद्द करवा दी। इनडोर गतिविधियों के लिए हमें पहले कभी इजाज़त की ज़रूरत नहीं पड़ी। मोदी जी, आपको E-20 का फैसला वापस लेना ही होगा, चाहे आप खुशी-खुशी करें या हम आपको मजबूर कर दें।
'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) की ओर से विरोध-प्रदर्शन की धमकियों पर पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए केजरीवाल ने कहा कि उनकी पार्टी विरोध करने के अधिकार का समर्थन करती है। उन्होंने कहा कि उन्हें विरोध करना चाहिए; हम उनके समर्थन में हैं। देश के सामने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मंत्रियों ने वादा किया था कि FIR वापस ले ली जाएंगी। फिर यह झूठ क्यों बोला गया?
देशभर की राजनीति, ताज़ा घटनाओं और बड़ी खबरों से जुड़े रहने के लिए पढ़ें National News in Hindi केवल प्रभासाक्षी पर।