20 साल की लड़की ने इस तरह घटाया अपना 45 किलो वजन, ट्रांसफॉर्मेशन वीडियो देखकर लोग हैं दंग

By प्रिया मिश्रा | Mar 22, 2022

आजकल हर कोई हेल्दी लाइफस्टाइल अपना रहा है। इसमें इंटरनेट का भी अहम रोल रहा है। सोशल मीडिया पर लोग एक दूसरे की वेट लॉस जर्नी को देखकर प्रेरित होते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक 20 साल की लड़की का बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन वीडियो वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि इस लड़की ने तीन साल में 45 किलो वजन घटा लिया है। जिसके बाद उसने अपनी ट्रांसफॉर्मेशन का वीडियो बनाकर टिकटॉक पर शेयर कर दिया। सोशल मीडिया यूजर्स लड़की की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: चावल पकाते समय मिलाएं बस यह एक चीज़, वजन कम करने में मिलेगी मदद

अपने पुराने दिनों को याद करते हुए जैस्मिन ने बताया कि लोग उसे मोटी और बदसूरत कहते थे। उसने बताया कि एक लड़ने ने तो यह तक कहा था कि अगर तुम पतली होती तो मैं तुम्हें डेट करता। रिपोर्ट के मुताबिक, पहले जैस्मिन का वजन 120 किलो था। उसके बाद उसने अपनी ट्रांसफॉर्मेशन जर्नी शुरू की। जैस्मिन ने वजन घटाने के लिए हेल्दी डाइट और एक्टिव लाइफस्टाइल को फॉलो करना शुरू किया। जिसके बाद उसने लगभग 40 किलोग्राम वजन घटा लिया।

जैस्मिन ने अपने बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन का वीडियो बनाकर टिक टॉक पर शेयर किया। इस वीडियो में जैस्मिन ने अपने वेट लॉस से पहले और बाद की तस्वीरों को दिखाया है। उसका मकसद ऐसे लोगों को इंस्पायर करना था जो अपने मोटापे के कारण परेशानियों का सामना कर रहे हैं। जैस्मीन अपने ट्रांसफॉर्मेशन का श्रेय अपनी लाइफस्टाइल में किए गए बदलाव को दिया है। उसने अपने पुराने दिनों को याद किया जब वो ढंग से खाना नहीं खाती थी और बहुत कम एक्सरसाइज करती थी।

वीडियो शेयर करते हुए जैस्मीन से कैप्शन में लिखा, "मैं ये बनाते हुए खुद ही शॉक में हूं। इस वीडियो को अभी तक 12 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है। टिक टॉक यूजर्स जैस्मिन के इस ट्रांसफॉर्मेशन को देखकर हैरान हैं। लोग वीडियो पर कमेंट करके अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "नहीं... ऐसा नहीं हो सकता है।" एक दूसरे यूजर ने कमेंट किया, "अब तो आपके बहुत सारे लोगों के मैसेज आ रहे होंगे। मैं हमेशा से जानता था कि आप कूल हो।"

प्रमुख खबरें

Brendan Taylor ने तोड़ा Sachin Tendulkar का रिकॉर्ड, बने सबसे लंबे ODI करियर वाले खिलाड़ी

ये हथकंडे...मसूद अजहर पर पाकिस्तान के 70 लाख वाले इनामी खेल की भारत ने खोली पोल

Pradhan Mantri Awas Yojana पर रायपुर में भिड़े Bhupesh Baghel और Vijay Sharma, आंकड़ों पर तकरार

शुभेंदु अधिकारी के सहयोगी की मां हसीरानी रथ को भाजपा का नंदीग्राम टिकट, 1.1 लाख के अंतर पर नजर