पाकिस्तान के परमाणु ऊर्जा संयंत्र में काम कर रहे 200 चीनी नागरिकों को हुआ डेंगू

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 01, 2019

कराची। पाकिस्तान में परमाणु ऊर्जा संयंत्र में काम करने वाले लगभग 200 चीनी नागरिकों को डेंगू हो गया है। शनिवार को आयी एक मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। डेली जंग ने बताया कि ये चीनी नागरिक कराची के तटीय क्षेत्र हॉक्स बे के पास स्थित परमाणु ऊर्जा संयंत्र में विभिन्न स्तरों पर काम कर रहे हैं।

सिंध प्रांत के स्वास्थ्य मंत्री अज़रा फजल का हवाला देते हुए, रिपोर्ट में कहा गया है कि परमाणु ऊर्जा संयंत्र में काम कर रहे लगभग 200 चीनी डेंगू वायरल संक्रमण से पीड़ित हैं। उसमें कहा गया कि प्रभावित व्यक्तियों का इलाज चल रहा है और वे खतरे से बाहर हैं। आधिकारिक रिपोर्टों के अनुसार, डेंगू की वजह से सिंध प्रांत में इस साल छह लोगों की जान जा चुकी है और 1,200 मामलों का पता चला है।

प्रमुख खबरें

Katrina Kaif के Postpartum Look पर उठे सवाल, डिलीवरी के बाद शरीर को रिकवर होने में क्यों लगता है वक्त

यौन शोषण के मामले में बृजभूषण शरण सिंह की बढ़ेंगी मुश्किलें? फिर कोर्ट पहुंचीं 4 महिला रेसलर, याचिका में फैसले को पुरानी सोच वाला बताया

IIT Bombay पहुंचे Ramdas Athawale, प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला पर कार्रवाई की उठाई मांग

Juhu में एक लड़की को देखकर क्यों बेचैन हो गई थीं Tillotama Shome? पोस्ट में बताया पूरा अनुभव