Hamas के 200 आतंकियों को जिंदा दफनाया, इजरायल ने सुरंग में सीमेंट भरकर किया पैक

By अभिनय आकाश | Nov 10, 2025

वो कहावत है ना जिस गड्ढे में तुम दूसरों को गिराने की कोशिश करते हो। कभी-कभी वही गड्ढा तुम्हारा मकबरा बन जाता है। गाजा की धरती पर आज यही हो रहा। वह सुरंगे जिन्हें हमास ने अपने सबसे बड़ी ताकत बताया था, अब वही सुरंगे उनकी कब्र बन रही है। इजराइल और गाजा के बीच चल रहे संघर्ष विराम के बीच एक ऐसा वीडियो सामने आया जिसने पूरी दुनिया को झकझोर कर रख दिया। रिपोर्ट के मुताबिक राफा बॉर्डर के पास इजरायली सेना ने एक बड़ी टनल यानी सुरंग की खोज की है। जहां करीब 200 हमास आतंकी अंदर फंसे हुए हैं। दावा किया जा रहा है कि वह आतंकी मार्च 2025 से यानी लगभग 7 महीने से उसी भूमिगत सुरंग में छुपे हुए हैं। अब इजराइल ने इस सुरंग के चारों ओर हर एक निकासी का रास्ता सीमेंट और बारूद से बंद कर दिया। 

इसे भी पढ़ें: मेक्सिको में इजराइल के राजदूत की हत्या की किसने रची साजिश? तुरंत हरकत में आए अमेरिका-इजरायल, और फिर...

कई अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यह दुनिया के सबसे क्रूर लेकिन प्रभावी सुरंग विनाश अभियानों में से एक है। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन तन्याहू पिछले कुछ हफ्तों से लगातार यह कह रहे हैं कि गाजा से निकलने वाले हर हमास आतंकी को या तो मार दिया जाएगा या गिरफ्तार किया जाएगा। यह संदेश सिर्फ हमास को नहीं बल्कि उन देशों और उन संगठनों को भी है जो गाजा में हमास का समर्थन करते हैं। इस ऑपरेशन का साइकोलॉजिकल एंगल भी बहुत बड़ा है। टनल के अंदर फंसे आतंकियों के बारे में जानबूझकर अंतरराष्ट्रीय मीडिया में जानकारी लीक की गई ताकि बाकी हमास नेटवर्क में भय का माहौल फैल सके। 

इसे भी पढ़ें: 3 देशों ने मिलकर एक साथ किया ऐसा बड़ा हमला, तबाह कर डाला पूरा मुस्लिम देश!

200 आतंकी सीमेंट से भरी सुरंगे और इजराइल का साफ संदेश या तो हथियार डालो या मिट्टी में मिल जाओ। यह ऑपरेशन दुनिया को यह दिखा रहा, बता रहा कि इजराइल अब सिर्फ हमले नहीं कर रहा। वो सिस्टमैटिक एलिमिनेशन पर काम कर रहा है। जहां दुश्मन के पास छिपने का मौका ही नहीं होगा। गाजा की जमीन के नीचे अब वो आवाजें गूंज रही हैं जो इजराइल ने हमेशा दी थी। हम आतंकवाद से नहीं डरते। हम उसे दफन कर देंगे। 

प्रमुख खबरें

Nathan McSweeney ने Virat Kohli के वीडियो देखकर सीखी स्पिन गेंदबाजी खेलने की कला

Emcure Pharma बोर्ड ने दो अनुषंगी कंपनियों के विलय प्रस्ताव को दी हरी झंडी

जंतर-मंतर पर IYC के विरोध प्रदर्शन पर Delhi High Court ने पुलिस से मांगा जवाब

Supreme Court जाएगी INDIA गठबंधन, CEC के खिलाफ याचिका दायर करने का फैसला