जम्मू कश्मीर में 200 से 300 आतंकवादी सक्रिय, घुसपैठ कराने की कोशिश में पाकिस्तान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 07, 2019

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने रविवार को कहा कि राज्य में 200 से 300 आतंकवादी सक्रिय हैं तथा पाकिस्तान ने सर्दियां शुरू होने से पहले अधिक से अधिक संख्या में आतंकवादियों को राज्य में दाखिल कराने के लिए सीमापार से गोलीबारी तेज कर दी है। उन्होंने यह भी कहा कि हाल ही में सीमा पार से बड़ी संख्या में आतंकवादी राज्य में घुसने में कामयाब रहे हैं जबकि घुसपैठ निरोधक व्यवस्था ने कई घुसपैठियों का सफाया कर उनकी कई कोशिशें विफल कर दी हैं। सिंह ने सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के लिए सीमावर्ती पुंछ जिले के अपने दौरे में संवाददाताओं से कहा, ‘‘ (जम्मू कश्मीर में) सक्रिय आतंकवादियों की संख्या 200 से 300 तक है। यह आंकड़ा सामान्यत: स्थिर नहीं रहता है और ऊपर-नीचे होता रहता है।’’ 

इसे भी पढ़ें: नजरबंदी के बाद पहली बार NC नेताओं ने की फारुक से मुलाकात

सिंह ने कहा, ‘‘ इस तरफ आने के बाद कुछ मुठभेड़ हुई और कुछ आतंकवादियों का सफाया भी हुआ। गुलमर्ग सेक्टर में दो पाकिस्तानी आतंकवादी गिरफ्तार किये गये और गांदेरबल में चार दिन के अभियान में दो आतंकवादी मारे गये।’’ उन्होंने कहा कि कुछ स्थानों पर कुछ आतंकवादी देखे गये हैं और हमने उनके खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। अनुच्छेद 370 के तहत जम्मू-कश्मीर को प्राप्त विशेष राज्य का दर्जा समाप्त करने के बाद राज्य की स्थिति के बारे में उन्होंने कहा कि जम्मू, लेह और कारगिल में स्थिति शांतिपूर्ण है तथा कश्मीर में चीजें सुधर रही हैं।

प्रमुख खबरें

Saudi Aramco पर Houthi विद्रोहियों के हमलों से Crude Oil की कीमतों में बड़ा उछाल

Akhilesh Yadav का BJP पर हमला, बोले निवेश का सिर्फ झूठा प्रचार हुआ

Congress नेता भी जाएंगे सपा के गढ़ Etawah, Mainpuri और Kannauj: Ajay Rai

UPI Payment पर MDR से नकद लेन देन बढ़ने की आशंका गलत, सरकार ने स्थिति साफ की