Ola Electric का शुद्ध घाटा दूसरी तिमाही में घटकर हुआ 362 करोड़ रुपये

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 12, 2026

ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड का जुलाई-सितंबर तिमाही का एकीकृत शुद्ध घाटा कम होकर 362 करोड़ रुपये रह गया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 418 करोड़ रुपये था। हालांकि, तिमाही के दौरान कंपनी का एकीकृत परिचालन राजस्व करीब 39 प्रतिशत घटकर 421 करोड़ रुपये रह गया, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 690 करोड़ रुपये था। कंपनी के वित्तीय विवरण के अनुसार, इस दौरान उसका कुल खर्च भी 28 प्रतिशत घटकर 639 करोड़ रुपये रह गया, जो पिछले साल की समान अवधि में 893 करोड़ रुपये था।

ओला इलेक्ट्रिक ने शेयरधारकों को लिखे पत्र में कहा कि दूसरी तिमाही में उसके वाहन खंड का घाटा 214 करोड़ रुपये रहा, जबकि वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही में यह 233 करोड़ रुपये था। इस खंड का राजस्व भी घटकर 420 करोड़ रुपये रह गया, जो एक साल पहले 688 करोड़ रुपये था। कंपनी अपने खुदरा नेटवर्क का पुनर्गठन कर रही है।

इसके तहत कंपनी के स्वामित्व वाले स्टोर को डीलरशिप में बदला जा रहा है। ओला ने चार सितंबर को अपना पहला डीलर स्टोर खोला था और आठ नवंबर तक इनकी संख्या बढ़कर 319 हो गई। कंपनी ने कहा, ‘‘परिचालन खर्च में लगातार कमी आ रही है और कंपनी के अपने स्टोर नेटवर्क को बंद करने से इसमें करीब 50 करोड़ रुपये की और कमी आने की उम्मीद है।’’

प्रमुख खबरें

Sensex और Nifty मामूली बढ़त पर बंद, तीसरे दिन भी बाजार में जारी रही लिवाली

प्याज 116% महंगा होने से Food Inflation 8.94% पर पहुंची, आम बजट पर पड़ा असर

मेलोनी ने लिया योगी एक्शन तो बम से उड़ाने टूट पड़े कट्टरपंथी, भयंकर बवाल शुरू

Horoscope 12 November 2026 Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल