By अभिनय आकाश | Nov 12, 2026
पिछले कुछ दिनों से आप देख रहे होंगे कि यूरोप के कई देश किस तरह से प्रदर्शन की आड़ में सुलग रहे हैं और इन देशों में अशांति फैलाने के लिए कट्टरपंथियों की जमात सबसे ऊपर है। हैरानी की बात तो यह है कि शुरुआत में जिन मांगों के साथ इन प्रदर्शन को खड़ा किया गया वो सब जायज तो लग रही थी लेकिन जैसे ही इसमें भीड़ जुटना शुरू हुई तो मांगे कई कोसों दूर छोड़ दी गई और अपना असली मकसद को भुनाना शुरू कर दिया गया। नकाबपोश दंगाई इस्लामिक नारे लगा रहे हैं। दुकानों और घरों में लूटपाट मचा रहे हैं। पुलिस वालों पर पत्थरबाजी कर रहे हैं और खुलेआम सरकार बदलने की धमकियां दी जा रही है। ऐसा ही कुछ इटली में भी देखने को मिला। हालांकि इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी ने भी योगी मॉडल लागू करते हुए दंगाइयों की हेकड़ी निकाल दी है। इटली की पीएम ने दंगाइयों की जमात को खुली चेतावनी दे दी है कि जो भी तोड़फोड़ या आगजनी करेगा उसकी भरपाई भी उसी से ही करनी होगी। अब जब प्रदर्शनकारियों की भेष में दंगा करने वाले पत्रियों से वसूली शुरू हो गई है तो कट्टरपंथियों की जमात बिलबिला गई है।
अब कट्टरपंथियों ने पीएम मैलोनी को बम से उड़ाने की साजिशें रचनी शुरू कर दी है। यानी कि कट्टरपंथियों की भीड़ जब दंगा करने के मामले में फंसी तो उसने सीधे इटली की पीएम को उड़ाने की साजिशें रचनी शुरू कर दी। जिसके बाद पीएम मेलोनी भी एक्शन में आ गई हैं। दरअसल इटली सहित पूरे यूरोप में उस समय हड़कंप मच गया जब इटली के 6000 से ज्यादा स्कूलों को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी दी गई। धमकी में पीएम मेलोनी की गाड़ी में बम होने का दावा किया गया। इटली वालों का नरसंहार करने की चेतावनी वाले ईमेल के मिलने के बाद 300 से ज्यादा स्कूलों को तुरंत खाली कराया गया। इस धमकी के चलते देश भर के शैक्षणिक संस्थानों में पढ़ाई ठप हो गई। इसके बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सर्च ऑपरेशन में जुट गई हैं। दरअसल ईमेल में दावा किया गया था कि स्कूल की बिल्डिंग के भीतर रिमोट डेटोनेटर के साथ एक पावरफुल विस्फोटक उपकरण रखा गया है और एक बड़े हमले में इटालियनों को मारने की धमकी दी गई थी। इतना ही नहीं मैसेज में एक खौफनाक दावा भी किया गया था कि इटली के प्रधानमंत्री मेलोनी की गाड़ी के इंजन में बम प्लांट किया गया है।
तो धमकी को लेकर इटली के रक्षा मंत्री क्रोसेटो ने कहा है कि इन धमकियों का मकसद जनता में डर और घबराहट पैदा करना है। उन्हें सतर्क करते हुए कहा कि अर्घटना के लिए विदेशी सरकारों को जिम्मेदार ठहराना सही नहीं है। इस माहौल में कुछ सिरफरे लोग भी शहरों में खौफ फैलाकर ध्यान खींचना चाहते हैं। दरअसल इटली में बम धमाकों की धमकी ऐसे वक्त में भी सामने आई जब हाल ही में इटली की पीएम ने कह दिया था कि दंगाइयों को नुकसान की भरपाई करनी होगी। साथ ही नाबालिगों के उपद्रव से हुए नुकसान की भरपाई उनके माता-पिता से कराई जाएगी। माना जा रहा है कि पीएम मेलोनी के ऐलान से ही कट्टरपंथियों की जमात बिलबिला रही है और वह खून खराबा करने की साजिशों में जुट गई है।