200 यूनिट फ्री बिजली और बुजुर्गों को 1500 रुपये पेंशन, बिहार में तेजस्वी ने किया ऐलान

By अंकित सिंह | Jan 07, 2025

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कैमूर में अपनी कार्यकर्ता संवाद यात्रा के तहत 2025 के विधानसभा चुनाव में सत्ता में आने पर उपभोक्ताओं को 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने का वादा किया। उन्होंने कहा कि हम हर घर को 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली देंगे। हम वरिष्ठ नागरिकों के लिए पेंशन बढ़ाकर 1500 रुपये प्रति माह करेंगे। हमने 5 लाख लोगों को रोजगार दिया। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि यह मेरा वादा है, जो राजद के सत्ता में आने पर पूरा किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: Bihar: BPSC मुद्दे पर राज्यपाल से मिले पप्पू यादव, 12 जनवरी को बिहार बंद ऐलान, तेजस्वी से की खास अपील

तेजस्वी ने साफ तौर पर कहा कि अब नीतीश कुमार जी की साख नहीं रही है। प्रशांत किशोर को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा कि एक कहानी लिखी गई है जिसमें एक निर्देशक, निर्माता, फाइनेंसर, अभिनेता, वैनिटी वैन है, कौन ये करा रहे हैं किस वजह से करा रहे हैं ये हम जानते हैं। किसी को छात्रों से लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि पूरी तरीके से एक फिल्म दिखाई जा रही है, एक नैरेटिव सेट करने की कोशिश की जा रही है। जिससे हम अवगत हैं। ये भाजपा की बी टीम है।

प्रमुख खबरें

अधिकारियों पर CBI जांच के आदेश को Supreme Court में चुनौती देगी Punjab सरकार

British Airways के लंदन-शिकागो विमान की तकनीकी खराबी के बाद Heathrow पर आपात लैंडिंग

श्रीगंगानगर गुरुद्वारे में Rajasthan Police की कार्रवाई पर भड़के अकाल तख्त जत्थेदार, निष्पक्ष जांच की मांग

PCB से एनओसी न मिलने पर Pakistan Champions ने WCL सीजन तीन छोड़ा