मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 201 नए मामले, आंकड़ा 6,371 तक पहुंचा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 23, 2020

भोपाल।  मध्यप्रदेश में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 201 नए मामले सामने आए हैं और इस तरह प्रदेश में कोविड-19 से संक्रमितों का आंकड़ा 6,373 तक पहुंच गया। वहीं, राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से नौ और व्यक्तियों की मौत हुई है जिससे मरने वालों का आंकड़ा 281 पहुंच गया है। एक अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से इंदौर, भोपाल और बुरहानपुर से दो-दो मौतें हुईं, जबकि खंडवा, धार और सागर में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि राज्य में अब तक कोरोना वायरस से सबसे अधिक 111 मौतें अकेले इन्दौर में हुई हैं, जबकि उज्जैन में 51, भोपाल में 42, बुरहानपुर में 13, खंडवा में 11, जबलपुर में नौ, खरगोन एवं देवास में आठ—आठ, मंदसौर में छह, होशंगाबाद, धार, सागर एवं रायसेन में तीन—तीन, नीमच में दो और ग्वालियर, छिंदवाड़ा, सीहोर, आगर मालवा, सतना, शाजापुर, देवास एवं अशोकनगर एक-एक मरीज की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पिछले 24 घंटों में इंदौर में कोरोना वायरस संक्रमण के 83 नये मामले आये हैं, जबकि भोपाल में 38, उज्जैन में 27, खंडवा में आठ, देवास में सात, जबलपुर में पांच, बुरहानपुर, बैतूल, अशोक नगर और डिण्डोरी में चार-चार, धार, ग्वालियर, मंदसौर, सागर और बालाघाट में दो-दो तथा खरगोन, रतलाम, झाबुआ, श्योपुर, शिवपुरी, दतिया और गुना में एक-एक कोरोना का नया मरीज मिला है। इसी के साथ इंदौर में अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,933 हो गई है, जबकि भोपाल में 1,191, उज्जैन में 531, जबलपुर में 199, खरगोन में 115, धार में 109, ग्वालियर 92, रायसेन में 67, खंडवा में 216, बुरहानपुर में 213, मंदसौर में 85, देवास में 80, होशंगाबाद में 37, नीमच में 58, ग्वालियर में 92, बड़वानी में 39, मुरैना में 67, भिण्ड में 44, सागर 59, रतलाम में 31 एवं रीवा में 26 हो गई है। 

इसे भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर में कोरोना के 80 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 1,569 हुई

प्रमुख खबरें

Jemimah Rodrigues की जगह Pratika Rawal की एंट्री, Asia Cup से पहले Indian Womens Team में हुआ बड़ा बदलाव

Electronics Export में 57% की रिकॉर्ड उछाल, लेकिन China और Taiwan पर निर्भरता अब भी बड़ी Challenge

Ferran Torres छोड़ेंगे Barcelona: PSG के साथ 50 Million Euro के बड़े Transfer सौदे पर लगी मुहर

Manchester United नहीं करेगा 100 Million का मेगा सौदा, कोच Michael Carrick ने Transfer Strategy पर तोड़ी चुप्पी