राष्ट्रमंडल खेलों में श्रेयसी सिंह ने डबल ट्रैप स्पर्धा में जीता स्वर्ण

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 11, 2018

गोल्ड कोस्ट। भारत की श्रेयसी सिंह ने 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में महिलाओं की डबल ट्रैप स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर निशानेबाजी रेंज पर भारत का शानदार प्रदर्शन बरकरार रखा। श्रेयसी ने फाइनल में 96 स्कोर करके आस्ट्रेलिया की एम्मा काक्स को हराया। शूटआफ में श्रेयसी ने दो और एम्मा ने एक निशाना लगाया। भारत की वर्षा वर्मन 86 के स्कोर के साथ चौथे स्थान पर रही। कांस्य पदक स्काटलैंड की लिंडा पीयरसन ने 87 अंकों के साथ जीता। श्रेयसी ने ग्लास्गो में चार साल पहले रजत पदक जीता था। 

वह तीन दौर के बाद दूसरे और वर्षा तीसरे स्थान पर थी। हाल ही में उसने 2017 राष्ट्रमंडल निशानेबाजी चैम्पियनशिप में भी रजत पदक जीता था। श्रेयसी के दादा और पिता दोनों भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ के अध्यक्ष रह चुके है। उसने दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों में भी भाग लिया लेकिन पदक नहीं जीत सकी थी। ग्लास्गो में रजत जीतने के बाद उसने 2014 इंचियोन एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीता था।

प्रमुख खबरें

एक हार और मुंबई इंडियंस IPL 2024 से बाहर, प्लेऑफ की राह है मुश्किल

Firozabad Lok Sabha Seat: कांच के शहर में किसकी होगी ठाठ, सपा के समक्ष गढ़ बचाने की चुनौती

Poonch Terror Attack Update: पहली बार सामने आए पुंछ के आतंकी, रखा 20 लाख का इनाम

Sri Lanka के जाफना और तमिलनाडु के Nagapattinam के बीच नौका सेवा फिर से शुरू होगी