By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 27, 2019
नयी दिल्ली।भारत की दिग्गज फुटबॉलर बेमबेम देवी ने का मानना है कि 2020 फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप की मेजबानी हासिल करना देश की महिला फुटबॉल में क्रांति से कम नहीं है।मणिपुर की रहने वाली बेमबेम देवी ने लगभग दो दशक तक देश की अगुवाई की और इस दौरान कप्तान भी रही। भारत पहली बार अंडर-17 महिला विश्व कप की मेजबानी करेगा।