अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 205 नए मामले, चार लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 12, 2021

ईटानग। अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 205 नए मामले सामने आने के बाद बुधवार को राज्य में संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 20,575 हो गई। वहीं, संक्रमण से चार और लोगों की मौत होने से मृतक संख्या 68 हो गयी है। राज्य निगरानी अधिकारी डॉ. लोबसांग जाम्पा ने बुधवार को बताया कि कैपिटल कॉम्प्लैक्स क्षेत्र में सर्वाधिक 35 नए मामले सामने आए। इसके बाद लोअर सुबनसिरि में 21, चांगलांग और नामसई में 17-17, लोअर दिबांग वैली में 16, लोहित में 15, तवांग में 13 और ईस्ट सियांग में 12 मामले आए।

इसे भी पढ़ें: टीकाकरण पर भारत बायोटेक का बयान, एक मई से 18 राज्यों को कोवेक्सीन की हो रही सीधी आपूर्ति

अरुणाचल प्रदेश में अब तक कुल 4,88,727 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है। इस बीच, राज्य के टीकाकरण अधिकारी डॉ. दिमोंग पाडुंग ने बताया कि जनवरी में टीकाकरण अभियान शुरू होने के बाद से राज्य में 2,97,017 लोगों को कोविड-रोधी टीके लगाए गए हैं। महामारी की दूसरी लहर के दौरान कोविड-19 संबंधी दिशा-निर्देशों के उल्लंघन के 6,778 मामले आए हैं और जुर्माने के तौर पर 9,19,600 रुपये की राशि वसूली गयी है।

प्रमुख खबरें

बहुचर्चित निठारी कांड के मुख्य आरोपी रहे सुरेंद्र कोली ने की खुदकुशी, चाय की दुकान के अंदर रस्सी से लटका मिला शव

Azadpur Station तक विस्तार की तैयारी, Indian Railways का Hydrogen Train पर बड़ा Strategic Move

Kashmir में सर्दियों ने दी दस्तक, बर्फ से सफेद हुए Gulmarg और Gurez Valley, कुदरत ने बदल दिया पूरा नजारा

Asian Games में भारतीय गेंदबाजों का कहर, Japan की टीम 57 रन पर ढेर