मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में रतनजोत के बीज खाकर 21 बच्चे बीमार

By दिनेश शुक्ल | Mar 15, 2021

नरसिंहपुर। मध्य प्रदेश में नरसिंहपुर जिले के मुंगवानी टोला में रविवार को रतनजोत के बीज खाने से 21 आदिवासी बच्चों की तबीयत खराब हो गई। बच्चों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सूचना मिलते ही अधिकारियों को बच्चों के उचित इलाज की व्यवस्था के निर्देश दिए।

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश विधानसभा में गूंजा पीईबी परीक्षा गड़बड़ी मामला, पहली बार के विधायकों ने किए प्रश्न

रतनजोत के बीज खाने से बच्चों की हालत खराब होने की सूचना पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर बेहतर इलाज मुहैया कराने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसको लेकर एक ट्वीट भी किया। जिसमें उन्होंने सभी बच्चों के शीघ्र ही पूर्ण स्वस्थ होने की प्रार्थना भगवान से की। 

प्रमुख खबरें

Assam में बाढ़ प्रभावित शिवसागर और चराइदेव के लोगों का एक साल का भूमि कर माफ

Kerala: मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन पर सरकारी हेलीकॉप्टर के इस्तेमाल को लेकर उठे सवाल

Ganeev Kaur ने अकाल तख्त को लिखा पत्र, विधानसभा सत्र में शामिल होने पर मांगा निर्देश

Hamirpur में बीमा के 44 लाख रुपये के लिए पत्नी की हत्या, पति समेत चार गिरफ्तार