गाजा सहायता केंद्र की ओर जाते समय 21 फलस्तीनियों की मौत: अस्पताल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 01, 2025

गाजा पट्टी में इजराइल समर्थित एक संगठन से सहायता आपूर्ति प्राप्त करने के लिए जाते समय रविवार को कम से कम 21 फलस्तीनियों की मौत हो गई। यह जानकारी रेडक्रॉस द्वारा संचालित एक अस्पताल ने दी। इस अस्पताल में इन लोगों के शवों को लाया गया।

‘गाजा ह्यूमैनिटेरियन फाउंडेशन’ द्वारा सहायता आपूर्ति का वितरण किए जाने के दौरान अराजकता की स्थिति बनी हुई है। कई प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा है कि इजराइली सैनिकों ने सहायता वितरण स्थलों के पास भीड़ पर गोलीबारी की।

स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, रविवार से पहले कम से कम छह लोग मारे गए तथा 50 से अधिक घायल हुए। ‘फाउंडेशन’ का कहना है कि उसके स्थलों की सुरक्षा कर रहे निजी सुरक्षाकर्मियों ने भीड़ पर गोली नहीं चलाई जबकि इजराइली सेना ने चेतावनी के तौर पर गोलियां चलाने की बात स्वीकार की है।

फाउंडेशन ने लोगों के हताहत होने की घटना पर टिप्पणी करने के अनुरोध पर अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। इसने पहले एक बयान में कहा था कि उसने रविवार की सुबह 16 ट्रक से भेजी गई सहायता वितरित की और इस दौरान ‘‘कोई घटना नहीं हुई।

प्रमुख खबरें

कर्नाटक में गहराया Drought संकट, डी. के. शिवकुमार ने केंद्र से 50% राहत राशि मांगी

Saharanpur में आवारा कुत्तों ने 12 वर्षीय बच्चे को नोंचकर मार डाला, एक अन्य घायल

US Dollar की मजबूती से गिरा Rupee, 11 पैसे टूटकर 95.73 पर बंद

विद्या भारती का राष्ट्रव्यापी अभियान, 25 सितंबर को 25 हजार जगहों पर होगा Vande Mataram का सामूहिक गायन