बहन की डिलीवरी के बाद घर का काम करने आई थी साली, जीजा ने किया रेप

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 28, 2021

राजस्थान के भरतपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक जीजा पर अपनी साली के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने का आरोप लगा है। मामले में 21 साल की युवती मे अपने जीजा के खिलाफ महिला थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।


पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज मामले में आगे की जांच शुरु कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता की बहन की डिलीवरी हुई थी। जिसके बाद घर का काम करने के लिए युवती को बुलाया गया था। जहां जीजा ने चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। मामले में पीड़िता का कहना है कि जीजा ने चाय में कुछ नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ रेप किया। 


वारदात में बहन ने भी दिया जीजा का साथ

 

पीड़िता ने आगे बताया कि होश आने पर उसने घटना का जानकारी अपने परिजनों को दी। इसके बाद वह अपने परिवारवालों के साथ थाने पहुंची और जीजा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। वहीं महिला थाना प्रभारी राम सिंह ने बताया कि एक युवती ने अपनी जीजा पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। 

 

युवती का कहना है कि बहन की डिलीवरी के बाद वह घर का काम करने के लिए वहां आई थी। चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर जीजा ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी बहन ने भी उसका साथ दिया। महिला थाना प्रभारी राम सिंह के मुताबिक पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करेगी। 




प्रमुख खबरें

Mehbooba Mufti को मत मांगने के लिए बच्ची का इस्तेमाल करने पर कारण बताओ नोटिस जारी

BSF के जवान ने अज्ञात कारणों के चलते BSF चौकी परिसर में फाँसी लगाकर की आत्महत्या

SP ने आतंकवादियों के खिलाफ मुकदमे वापस लेने की कोशिश की, राम का अपमान किया: Adityanath

तापीय बिजली संयंत्रों के पास मानक के मुकाबले 68 प्रतिशत कोयले का भंडार: सरकारी आंकड़ा