मिजोरम में कोविड-19 के 210 नए मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 14,743 हुई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 11, 2021

आइजोल। मिजोरम में शुक्रवार को कोविड-19 के 210 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 14,743 हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। नए मामलों में से 144 मामले आइजोल, 35 मामले लुंगलेई, 16 मामले लॉन्गतलाई और 10 मामले कोलासिब जिले से सामने आए हैं। वहीं बाकी मामले अन्य जिलों से सामने आए हैं। उन्होंने बताया कि नए संक्रमित मरीजों में 50 बच्चे भी हैं। अधिकारी ने बताया कि दैनिक संक्रमण दर 5.86 प्रतिशत दर्ज की गई।

प्रमुख खबरें

NEET गड़बड़ी पर Rahul Gandhi का PM Modi पर पलटवार: छात्र नहीं, आपको उनसे माफ़ी मांगनी चाहिए

IIT Jodhpur Admission: बिना JEE के भी मिलेगा IIT में दाखिला, BS Management and Technology कोर्स के लिए आवेदन शुरू

जादूमणि सिंह ने Commonwealth Games में जीता Silver Medal, फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से मिली हार

Babbu Maan ने एडिलेड में गुरुद्वारे में आग की घटना के बाद कॉन्सर्ट किया रद्द