MP में तेजी से दौड़ रहा 'मामा का बुलडोजर', CM शिवराज बोले- 21,000 एकड़ भूमि गरीबों के घर बनाने के लिए वितरित की जा रही

By अनुराग गुप्ता | Jun 03, 2022

जबलपुर। मध्य प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ मामा का बुलडोजर जमकर चल रहा है। प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार अपराधियों द्वारा हडपी गई जमीनों को छुड़ाने का अभियान चला रही है। इसी बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का बयान सामने आया। जिसमें उन्होंने बताया कि 21,000 एकड़ भूमि को गरीबों के घर बनाने के लिए वितरित की जा रही है। 

सर्किट हाउस में लगाया पौधा

इससे पहले शिवराज सिंह चौहान ने जबलपुर के सर्किट हाउस में पौधारोपण किया। जहां पर उनके साथ पार्टी कार्यकर्ता समेत कई लोग मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि यहां कल्याण आयु और वॉक इन क्लीन दो संस्थाओं के साथ मिल कर हमने वृक्षारोपण किया। पेड़ चीड़ियों, कीट पंतगों और अन्य जीव जंतुओं का आश्रय स्थल है। अगर जंगल, पेड़ और हरियाली नहीं रही तो क्या आने वाली पीढ़ियां अपने अस्तित्व को इस धरती पर सुरक्षित रख पाएंगी ? 

इसे भी पढ़ें: 'कमलनाथ सरकार ने बंद कर दी थीं कई सारी योजनाएं', जेपी नड्डा बोले- भाजपा ने बदली MP की तस्वीर 

आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इससे पहले पार्टी मिशन 2023 के लिए चुनावी रणनीतियां बना रही है। इसी बीच भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का भी मध्य प्रदेश दौरा चल रहा है। जहां पर उन्होंने पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक की और कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।

प्रमुख खबरें

Narendra Modi के निर्वाचित प्रतिनिधि के 25 वर्ष पूरे, BJP नेताओं ने की सराहना

Ramayana Part 1 में राजा दशरथ के रूप में अरुण गोविल का भव्य लुक आउट! टीवी के राम अब निभाएंगे अयोध्या नरेश का किरदार

हमसे पंगा मत लो, नहीं तो...नेतन्याहू ने किसे दी खतरनाक धमकी

RBI ने Repo Rate 0.25 फीसदी बढ़ाकर 5.50 प्रतिशत किया