जोधपुर में ईद के मौके पर हुई हिंसा में अब तक पुलिस ने 211 लोगों को किया गिरफ्तार, कर्फ्यू जारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 05, 2022

जयपुर। राजस्थान के जोधपुर में ईद के मौके पर हुए उपद्रव के सिलसिले में अब तक 211 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि शहर में बृहस्पतिवार को लगातार तीसरे दिन कर्फ्यू जारी रहा। पुलिस के अनुसार शहर में स्थिति नियंत्रण में और शांतिपूर्ण है। राज्य के पुलिस महानिदेशक एमएल लाठर ने बृहस्पतिवार को यहां बताया कि जोधपुर शहर में स्थिति नियंत्रण में है और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस हरसंभव कदम उठा रही है। उन्होंने बताया कि उपद्रव की घटनाओं के सिलसिले में पुलिस ने अब तक कुल 211 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।

इसे भी पढ़ें: राजस्थान के विश्वविद्यालय के कुलपति पांच लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

शहर में सोमवार को रात एक विवाद के बाद उपद्रव हुआ था। शहर के लगभग 10 थाना इलाकों में मंगलवार दोपहर से ही कर्फ्यू लागू है। कर्फ्यू की अवधि छह मई मध्यरात्रि तक बढ़ा दी गई है। मोबाइल इंटरनेट सेवाएं भी ठप हैं।

प्रमुख खबरें

CWI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के Contract में 25% कटौती और Super50 टूर्नामेंट पर लगाई रोक

CEC ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी पर अड़ी Congress, चंडीगढ़ में पुलिस ने वाटर कैनन से रोका

Fiscal Deficit को 4.3 प्रतिशत रखने के लिए Central Government लेगी 7.86 लाख करोड़ का कर्ज

जनता की सेवा और भरोसे से आता है लगातार सत्ता में रहने का विश्वास: Nitin Nabin