श्रीलंका की सहायता के लिए एक महीने का वेतन दान देंगे द्रमुक के सांसद

द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के सांसद अपना एक महीने का वेतन संकटग्रस्त श्रीलंका को दान देंगे। पार्टी की ओर से बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी गई। इससे पहले तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और द्रमुक अध्यक्ष एम. के. स्टालिन ने श्रीलंका के लोगों की सहायता करने के लिए अपील की थी।
चेन्नई। द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के सांसद अपना एक महीने का वेतन संकटग्रस्त श्रीलंका को दान देंगे। पार्टी की ओर से बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी गई। इससे पहले तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और द्रमुक अध्यक्ष एम. के. स्टालिन ने श्रीलंका के लोगों की सहायता करने के लिए अपील की थी।
इसे भी पढ़ें: राजस्थान के विश्वविद्यालय के कुलपति पांच लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार
पार्टी ने पहले ही इस कार्य के लिए एक करोड़ रुपये देने की घोषणा की है। द्रमुक की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया, “द्रमुक के लोकसभा और राज्यसभा सदस्य अपना एक महीने का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में देंगे।
अन्य न्यूज़












