मध्य प्रदेश के दमोह विधानसभा उप चुनाव में 22 उम्मीदवार मैदान में बचे

By दिनेश शुक्ल | Apr 03, 2021

दमोह। मध्य प्रदेश में दमोह विधानसभा उप निर्वाचन 2021 के लिए नामांकन की प्रक्रिया शनिवार का नाम वापसी के साथ संपन्न हो गई। अधिसूचना जारी होने के बाद गत 30 मार्च तक 37 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किये थे। इनमें से चार उम्मीदवारों के नाम निर्देशन पत्र जांच के दौरान निरस्त हुये, जबकि 11 उम्मीदवार ने शनिवार को नाम वापसी के अंतिम दिन अपने नाम निर्देशन पत्र वापस ले लिये। अब कुल 22 उम्मीदवार चुनाव मैदान में शेष रह गये है।

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में नये कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 2800 के पार, 15 लोगों की मौत

उन्होंने बताया दमोह के ग्राम व पोस्ट ऑफिस ऊमरी निवासी मुन्नालाल पटैल, ग्राम अथाई पो. मारूताल निवासी चन्दूसिंह मरावी, गाड़ी खाना दमोह नया बाजार नं. 3 बाल्मीकि वार्ड निवासी अकरम भाई, ग्राम हिरदेपुर दमोह निवासी भूपेन्द्र कुमार, ग्राम अभाना निवासी अजय रैकवार, ग्राम पिपरिया तुरकाई पो. सरखड़ी निवासी प्रमोद पटैल, नया बाजार नं.04 डॉ पाठक के पास दमोह निवासी शेख मकसूद “बाबा भाई”, ग्राम अभाना निवासी अजय लोधी, ग्राम खिरिया पो.ऊमरी निवासी बीएल चौधरी, फुटेरा वार्ड नं.01 पीली अटारी दमोह निवासी अभिषेक भैया एवं इटोरिया भवन के पास असाटी वार्ड नं.-02  दमोह निवासी पंकज जैन ने अपनी अभ्यर्थिता वापस ले ली है। दमोह विधानसभा उप चुनाव के लिए  02 मई को मतदान होगा। जिसमें कांग्रेस और बीजेपी प्रत्याशीयों के बीच सीधा मुकाबला माना जा रहा है। 

प्रमुख खबरें

Kumkum Mohod ने तोड़ा कोरियाई दबदबा, Asian Games में रिकर्व स्वर्ण जीतकर रचा इतिहास

बाजार से खरीदने का झंझट खत्म, Navratri के लिए घर पर ही बनाएं डिजाइनर Dandiya Sticks

Delhi Metro के 57 स्टेशन बंद, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन रोकने को 25 हजार जवान तैनात

CPIM नेता Bikash Ranjan Bhattacharyya के बयान पर भड़के सुवेंदु, घर पर हमले में एक अरेस्ट