Israel forces strike on Gaza: खाने के लिए जुटी भीड़ पर चली गोली, 22 की मौत

By अभिनय आकाश | Jul 01, 2025

इजरायली सेना ने दक्षिण गाजा में खाद्य सहायता केंद्रों से लौट रही भीड़ पर गोलियां चला दीं, जिसमें कम से कम 22 फलस्तीनी मारे गए और 20 घायल हो गए। यह जानकारी गवाहों, अस्पतालों और गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी। इस्राइली सेना ने कहा है कि वह घटना की समीक्षा कर रही है। सेना का दावा है कि वह केवल संदिग्ध गतिविधियों वाले लोगों को चेतावनी देती है या हमले करती है। बताया जा रहा है कि उस समय गोली मारी गई जब वे इस्राइल और अमेरिका समर्थित गाज़ा ह्यूमैनिटेरियन फंड (GHF) केंद्र से लौट रहे थे। पिछले एक महीने में इस सहायता कार्यक्रम के दौरान 500 से अधिक फलस्तीनी मारे जा चुके हैं।

इसे भी पढ़ें: इजराइली सेना ने अचानक गाजा के कैफे पर किया हमला, खाना खाने जा रहे लोगों पर गोलीबारी, 67 लोगों की मौत

इजराइली सेना ने कहा कि वह हमलों के बारे में जानकारी की समीक्षा कर रही है। अतीत में, इजराइल सेना कह चुकी है कि वह उन लोगों पर चेतावनी के तौर पर गोली चलाती है जो संदिग्ध तरीके से आगे बढ़ते हैं या सैनिकों के बहुत करीब आते हैं, जिसमें सहायता एकत्र करना भी शामिल है।

प्रमुख खबरें

नेपाल में भारी बारिश के बाद Bihar Alert पर, 13 संवेदनशील जिलों में बढ़ी निगरानी

Global Energy संकट के बीच 41 देशों से ईंधन खरीदकर बनाई मजबूत सप्लाई चेन, मोदी को बॉस मानने वाले PM ने भारत को लेकर क्या कहा?

Billie Jean King Cup 2026: इटली बनाम यूक्रेन सेमी-फ़ाइनल, जानें कब और कहाँ देखें फ्री लाइव स्ट्रीमिंग

एशियाई खेलों में Dhiraj Bommadevara का नया रिकॉर्ड, भारत तीरंदाजी में शीर्ष पर