असम में कोविड-19 के 22 नये मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 210 हुई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 22, 2020

गुवाहाटी। असम के स्वास्थ्य मंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि राज्य में कोविड-19 के 22 नए मामले सामने आये हैं जिसके साथ ही प्रदेश में इस संक्रमण के मरीजों की संख्या बढ़ कर 210 हो गयी है। मंत्री ने ट्वीट किया कि इनमें से सात लोग तेजपुर केंद्रीय विश्वविद्यालय के जोनल पृथक केंद्र में रह रहे हैं। आज रात में इनके संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इनमें से पांच सोनितपुर और दो लखीमपुर से हैं।

इसे भी पढ़ें: देश में कोविड-19 का आंकड़ा 1.16 लाख के पार, सरकार ने कहा मृत्यु दर दुनिया की अपेक्षा काफी कम

बृहस्पतिवार शाम में सरूसाजई पृथक केंद्र में रह रहे चार लोग संक्रमित पाए गए। वहीं इससे पहले आठ लोग संक्रमित पाए गए थे। दूसरी ओर कोकराझार पृथक केंद्र से भी तीन लोग संक्रमित मिले हैं। राज्य में संक्रमित 210 लोगों में से 149 का इलाज चल रहा है। चार लोगों की मौत हो गई और तीन राज्य से बाहर जा चुके हैं। वहीं 54 लोग स्वस्थ हुए हैं।

प्रमुख खबरें

Assam में महिला मतदाताओं की संख्या अधिक लेकिन महिला प्रत्याशियों की संख्या में गिरावट

Lok Sabha election 2024 के लिए Srinagar तैयार, इन मुद्दों पर हो रही सियासत

President Murmu ने शिमला वाटर कैचमेंट सैंक्चुअरी का दौरा किया

स्वागत नहीं करोगे आप हमारा! 5 साल बाद यूरोप के दौरे पर जिनपिंग, मोदी के दोस्त मैक्रों क्यों नहीं रिसीव करने पहुंचे?