स्वागत नहीं करोगे आप हमारा! 5 साल बाद यूरोप के दौरे पर जिनपिंग, मोदी के दोस्त मैक्रों क्यों नहीं रिसीव करने पहुंचे?

By अभिनय आकाश | May 06, 2024

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के प्लेन ने फ्रांस की धरती पर लैंड किया और नीचे रेड कॉर्पेट बिछा नजर आया। लेकिन रेड कॉर्पेट के उस पार जिस व्यक्ति का इंतजार शी जिनपिंग को था वो वहां नजर नहीं आए। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों शी जिनपिंग को लेने के लिए नहीं पहुंचे थे। उनकी जगह जिनपिंग को रिसीव करने फ्रांस के प्रधानमंत्री गेब्रियल पहुंचे थे। गेब्रियल फ्रांस के सबसे पहले और सबसे यंग समलैंगिक प्रधानमंत्री हैं। हालांकि शी जिनपिंग को निश्चित तौर पर फ्रांस के राष्ट्रपति के आने की उम्मीद थी। लेकिन वो नाउम्मीद हो गए। फ्रांस और चीन के बीच जहां दोस्ती को नए सिरे से शुरू करने की बात हो रही है। वहीं चीनी राष्ट्रपति फ्रांस की धरती पर उतरे तो रेड कॉर्पेट बिछाकर फ्रांस ने उनका स्वागत किया। इसके बाद सड़कों पर उनका काफिला घूमता नजर आया। फ्रांस में मौजूद चीनी जनता ने उनका स्वागत किया। हाथ में फ्रांस और चीन के झंडे लिए लोग शी जिनपिंग का स्वागत कर रहे थे।

इसे भी पढ़ें: Chang'e-6 Mission: 53 दिनों का मिशन, 2 किलोग्राम सैंपल, जहां अब तक कोई नहीं गया, चांद पर उस जगह लैडिंग की योजना

जिनपिंग की यूरोप यात्रा का एजेंडा

शी ने कहा कि पूर्वी और पश्चिमी सभ्यताओं के महत्वपूर्ण प्रतिनिधियों के रूप में, चीन और फ्रांस का आपसी प्रशंसा और प्रशंसा का एक लंबा इतिहास है। उन्होंने यह भी कहा कि 60 साल पहले, दोनों देशों ने शीत युद्ध के गुट को तोड़ दिया और राजदूत स्तर पर राजनयिक संबंध स्थापित किए, और 60 वर्षों में द्विपक्षीय संबंध हमेशा पश्चिमी देशों के साथ चीन के संबंधों के बराबर रहे हैं। शी ने बताया कि चीन-फ्रांस संबंधों के विकास से न केवल दोनों लोगों को लाभ हुआ है, बल्कि अशांत दुनिया में स्थिरता और सकारात्मक ऊर्जा भी आई है। चीनी राष्ट्रपति ने कहा कि वह नई परिस्थितियों में चीन-फ्रांस संबंधों और चीन-यूरोपीय संघ संबंधों के विकास के साथ-साथ वर्तमान प्रमुख अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर अपने फ्रांसीसी समकक्ष के साथ विचारों का गहन आदान-प्रदान करेंगे। 

इसे भी पढ़ें: China का हाथ पकड़कर सीधा चांद पर लैंड करेगा पाकिस्तान, Chang'e-6 Mission के जरिए भेजा अपना सैटेलाइट

जिनपिंग से क्या चाहते हैं मैक्रों

मैक्रों फ्रांस की दो दिवसीय राजकीय यात्रा के दौरान जिनपिंग पर अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर यूक्रेन में युद्ध समाप्त करने की दिशा में रूस को आगे बढ़ाने के लिए दबाव डालने की कोशिश करेंगे। दोनों नेताओं के इलेक्ट्रिक कारों, कॉन्यैक और सौंदर्य प्रसाधनों पर व्यापार विवादों पर भी चर्चा करने की उम्मीद है। मैक्रों के कार्यालय ने कहा कि यूक्रेन का समर्थन करने और रूस पर दबाव बनाने के लिए राजनयिक प्रयासों के बारे में बातचीत फ्रांस के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है। चर्चा में मध्य पूर्व, व्यापार मुद्दे और जलवायु परिवर्तन सहित वैश्विक चुनौतियाँ भी शामिल होंगी। यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष व्यापक यूरोपीय संघ की चिंताओं को उठाने के लिए बैठकों में शामिल होंगे।

भारत का पक्का दोस्त फ्रांस 

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग इमैनुएल मैक्रों द्वारा आयोजित राजकीय यात्रा पर फ्रांस पहुंच चुके हैं। इसी के साथ दोनों नेता यूक्रेन से लेकर व्यापार तक के मुद्दों पर अपने विचार साझा करेंगे। फ्रांस और चीन के बीच राजनयिक संबंधों के 60 साल पूरे होने के मौके पर शी जिनपिंग के आगमन ने 2019 के बाद से उनके यूरोप के पहली यात्रा की शुरुआत की है। 2019 के बाद से जिनपिंग यूरोप के दौरे पर नहीं गए थे। अब साल 2019 के बाद वो पहली बार यूरोप पहुंचे हैं। इस यात्रा के दौरान वो सर्बिया और हंगरी का भी दौरा करेंगे। लेकिन यात्रा के लिए सबसे अहम फ्रांस माना जा रहा है। फ्रांस भारत का सबसे पक्का दोस्त है। फ्रांस और भारत के संबंध किसी से छिपे नहीं हैं। इमैनुएल मैक्रों और नरेंद्र मोदी की दोस्ती पूरी दुनिया ने देखी है। ये दोनों नेता जब भी मिलते हैं तो गले लगाकर एक दूसरे का स्वागत करते हैं। पिछले साल फ्रांस के सबसे बड़े आयोजन पर चीफ गेस्ट के तौर पर नरेंद्र मोदी फ्रांस पहुंचे थे। डिप्लोमेसी के लिहाज से फ्रांस हमेशा से भारत को अपनी प्राथमिकता में रखता आया है। भारत फ्रांस का सबसे भरोसेमंद साझेदार है।

 

प्रमुख खबरें

Income Tax Department ने आगरा में छापे के दौरान 40 करोड़ रुपये की नकदी बरामद की

Gurugram की झुग्गी बस्ती में लगी आग, 65 झुग्गियां जलकर खाक

Neelam Sanjeev Reddy Birth Anniversary: आंध्र प्रदेश के पहले सीएम और देश के छठे राष्ट्रपति थे नीलम संजीव रेड्डी

खतरनाक मोड़ पर खड़ा है देश, लोकतंत्र और संविधान को बचाना होगा: Bhagwant Mann