By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 29, 2021
राज्य के विशेष स्वास्थ्य सचिव निपुण जिंदल के अनुसार हिमाचल प्रदेश में वर्तमान में 16,041 मरीजों का उपचार चल रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में 1,109 मरीज स्वस्थ हुए हैं जिससे संक्रमण से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 77,444 हो गयी है।