महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 22,122 नए मामले, 361 और रोगियों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 25, 2021

मुंबई। महाराष्ट्र में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 22,122 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 56,02,019 हो गई। इसके अलावा 361 और रोगियों की मौत के साथ ही मृतकों की तादाद 89,212 तक पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। संक्रमण से उबरने वालों की संख्या नए रोगियों की तुलना में अधिक रही। स्वास्थ्य विभाग के एक बयान के अनुसार दिनभर में 42,320 लोगों को छुट्टी दी गई, जिसके साथ ही ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या बढ़कर 51,82,592 हो गई।

इसे भी पढ़ें: झारखंड: पलामू के खरगड़ा पंचायत में 15 दिनों में कोविड से 15 लोगों के मरने की आशंका

वहीं जिले में 94 और मरीजों की मौत से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 16221 हो गया है। इस बीच केंद्र के एक निर्देश के बाद मुंबई के नगर निकाय ने गर्भवती व स्तनपान कराने वाली महिलाओं को बिना किसी पूर्व पंजीकरण के कोविड-19 टीकाकरण जाकर अपना टीकाकरण कराने की मंजूरी दे दी। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

प्रमुख खबरें

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का दो दिवसीय गोवा दौरा बुधवार से होगा शुरू

क्या है Skin Barrier? जानें डैमेज्ड स्किन के Symptoms और बेस्ट Care Routine

बिश्केक में शी चिनफिंग ने एससीओ देशों से आतंकवाद और अपराध के खिलाफ सख्त कार्रवाई का किया आह्वान

Tata Motors की कुल बिक्री अगस्त में 56 प्रतिशत उछलकर 67,753 यूनिट पर पहुंची