दिल्ली लौटेंगे मंगोलिया में फंसे 228 यात्री, एअर इंडिया भेजा विशेष विमान

By अभिनय आकाश | Nov 06, 2025

एयर इंडिया का एक विमान मंगोलिया की राजधानी उलानबटोर में फंसे 228 यात्रियों और चालक दल के 17 सदस्यों को लेकर बुधवार सुबह दिल्ली पहुंचा। तकनीकी समस्या के कारण सोमवार को सैन फ्रांसिस्को से दिल्ली आ रहे विमान का मार्ग परिवर्तित कर उसे मंगोलिया की राजधानी ले जाया गया, जिसके बाद यात्री वहां फंस गए थे। इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि उलानबटोर से यात्रियों को लेकर एयर इंडिया का राहत विमान बुधवार सुबह करीब आठ बजकर 24 मिनट पर राष्ट्रीय राजधानी पहुंचा। राहत उड़ान संख्या एआई 183 बोइंग 787 ड्रीमलाइनर के साथ संचालित की गई।

इसे भी पढ़ें: Air India crash: मुआवजे से नहीं मिटा विश्वाशकुमार का दर्द, बोले- मेरा जीवन बिखर गया

एयरलाइन ने आगे कहा कि वह सभी यात्रियों और चालक दल की सहायता के लिए स्थानीय अधिकारियों और मंगोलिया स्थित भारतीय दूतावास के साथ मिलकर काम कर रही है। फंसे हुए लोगों के लिए होटल में ठहरने, भोजन और नियमित अपडेट की व्यवस्था की गई है। प्रवक्ता ने कहा कि एयर इंडिया में, यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा और कल्याण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। एयर इंडिया ने पुष्टि की है कि डायवर्ट किए गए बोइंग 777 की उलानबटार में आवश्यक तकनीकी जाँच चल रही है। इंजीनियरों द्वारा अनुमति मिलने के बाद, विमान को अलग से वापस उड़ाया जाएगा। 

प्रमुख खबरें

FIFA World Cup मेरा आखिरी है: Cristiano Ronaldo का बड़ा ऐलान, बोले- अब हर पल जीना चाहता हूं

अचानक ट्रंप ने घुमाया पुतिन को फोन, 90 मिनट में यूक्रेन पर क्या सीक्रेट बात हो गई?

US turns 250: सब बराबर हैं लिखने वाले के पास खुद थे सैकड़ों गुलाम! जानिए क्या है Declaration of Independence का विवाद

Kolkata Police ने Mamata Banerjee को किया नजरबंद? TMC का दावा- घर के बाहर भारी फोर्स तैनात