गुजरात के केवडिया में PM मोदी के दौरे से पहले 23 पुलिसकर्मी कोरोना से संक्रमित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 30, 2020

केवडिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यहां होने वाली यात्रा से एक दिन पहले सुरक्षाकर्मियों की कोविड-19 के लिये कराई गई जांच में 23 पुलिसकर्मी संक्रमित पाए गए। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। नर्मदा जिले के केवडिया गांव में शुक्रवार और शनिवार को होने वाली प्रधानमंत्री की यात्रा के मद्देनजर ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ के आसपास के क्षेत्रों में पांच हजार से अधिक पुलिस तथा राज्य रिजर्व पुलिस (एसआरपी) के कर्मियों को तैनात किया गया है। मोदी, दो दिन की गुजरात यात्रा पर केवडिया आए हैं और शनिवार दोपहर तक यहां रहेंगे। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर