भारत में एक दिन में कोविड-19 के 2,364 नए मामले, 10 लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 19, 2022

नयी दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 2,364 नए मामले सामने आने के बाद देश में कोरोना वायरस से अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,31,29,563 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 15,419 रह गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, भारत में संक्रमण से 10 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,24,303 हो गई है। वहीं, देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 15,419 रह गई है, जो कुल मामलों का 0.04 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 228 की कमी दर्ज की गई है।

इसे भी पढ़ें: वृद्धि अनुमान में कमी के बावजूद भारत तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था: संयुक्त राष्ट्र

पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 26 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार हो गए थे। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण से मौत के 10 मामले सामने आए, जिनमें से केरल में छह और आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र तथा उत्तर प्रदेश में एक-एक मामला सामने आया।

देश में संक्रमण से अभी तक कुल 5,24,303 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र के 1,47,856, केरल के 69,440, कर्नाटक के 40,106, तमिलनाडु के 38,025, दिल्ली के 26,198, उत्तर प्रदेश के 23,514 और पश्चिम बंगाल के 21,203 लोग थे। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अब तक जिन लोगों की कोरोना वायरस के संक्रमण से मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से अधिक मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

प्रमुख खबरें

Kerala High Court का रेलवे को आदेश: Nilambur Nanjangud रेल लाइन की DPR 14 अक्टूबर तक करें तैयार

अन्याय के राजा का अनोखा विरोध... European Parliament में लगी डोनाल्ड ट्रंप की न्यूड विवादित सुनहरी मूर्ति, दुनिया भर में मचा हड़कंप | Golden Naked Trump Statue

Imphal East में RAF चौकी पर ग्रेनेड हमला, हेड कांस्टेबल घायल

S Jaishankar पहुंचे Ethiopia, द्विपक्षीय संबंधों और रणनीतिक साझेदारी पर होगी वार्ता