महाराष्ट्र के बीड में कोविड-19 के 238 नये मरीज, संक्रमण के मामले लगातार तीसरे दिन बढ़े

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 22, 2021

औरंगाबाद (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र के बीड जिले में कोविड-19 के 238 नये मामले सामने आए हैं जिसके बाद संक्रमण के दैनिक मामले लगातार तीसरे दिन बढ़े हैं। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि सभी नये मामले बुधवार को सामने आए। इससे पहले सोमवार को जिले में 113 मामले और मंगलवार को 211 मामले सामने आए थे।

इसे भी पढ़ें: पेगासस जासूसी के ख़िलाफ़ शांति मार्च, प्रदेश अध्यक्ष समेत कई कांग्रेस नेता हिरासत में लिए गये

एक अधिकारी ने बताया कि बीड में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 95,374 मामले दर्ज हुए हैं। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के कारण बुधवार को किसी की मौत नहीं हुई और जिले में मृतक संख्या 2,577 है। अधिकारी ने बताया कि जिले में कोविड-19 के 1,633 मरीजों का अब भी इलाज चल रहा है।

प्रमुख खबरें

Revanth Reddy का दावा: Telangana में 2028 चुनाव में Congress 90 सीट जीतेगी

Tamil Nadu के तिरुचिरापल्ली में भीषण सड़क हादसा, PM Narendra Modi ने जताया दुख

सूखा राहत: NCP SP नागपुर में निकालेगी Tractor March, प्रति हेक्टेयर 1 लाख मुआवजे की मांग

PM Modi से वार्ता करने Delhi पहुंचे Nepal के प्रधानमंत्री Balendra Shah, ऊर्जा और रेल संपर्क पर होगी चर्चा