सूखा राहत: NCP SP नागपुर में निकालेगी Tractor March, प्रति हेक्टेयर 1 लाख मुआवजे की मांग

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 22, 2026

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) सूखे से प्रभावित किसानों को एक लाख रुपये प्रति हेक्टेयर मुआवजा देने की मांग को लेकर महाराष्ट्र विधानसभा के आगामी शीतकालीन सत्र के दौरान नागपुर में ट्रैक्टर मार्च निकालेगी। पार्टी विधायक रोहित पवार ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने नागपुर में विदर्भ क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों, नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक में शामिल होने के बाद संवाददाताओं से कहा कि पार्टी प्रमुख शरद पवार के मार्गदर्शन में चार से नौ दिसंबर तक न्याय अधिकार ट्रैक्टर मार्च निकाला जाएगा।

यह मार्च बुलढाणा जिले के शेगांव से शुरू होकर नागपुर विधानसभा परिसर तक पहुंचेगा। पवार ने महा विकास आघाडी के सहयोगी दलों शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) और कांग्रेस से भी इस विरोध प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की। उन्होंने मांग की कि सूखे से प्रभावित किसानों को एक लाख रुपये प्रति हेक्टेयर और खेतिहर मजदूरों के परिवारों को 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाए।

उन्होंने यह भी मांग की कि सूक्ष्म वित्त कंपनियों द्वारा कर्ज की वसूली अगले दो साल तक रोक दी जाए और भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) इस संबंध में आदेश जारी करे। उन्होंने एक विशेष रोजगार गारंटी योजना शुरू करने की भी मांग की। पवार ने कहा, स्थिति बहुत खराब है।

विदर्भ में किसान आत्महत्या कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि केंद्र सरकार सूखे से निपटने में राज्य सरकार की मदद नहीं कर रही है। परिसीमन विधेयक के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि विधेयक का मसौदा पढ़ने के बाद ही पार्टी अपना रुख स्पष्ट कर पाएगी।

प्रमुख खबरें

PM Modi से वार्ता करने Delhi पहुंचे Nepal के प्रधानमंत्री Balendra Shah, ऊर्जा और रेल संपर्क पर होगी चर्चा

वैशाली में PM Narendra Modi के कार्यक्रम के पोस्टर फाड़ने पर 4 लोग गिरफ्तार

Guru Nanak Dev के 557वें प्रकाशपर्व पर 2339 भारतीय सिख श्रद्धालु Pakistan पहुंचे

Khyber Pakhtunkhwa में सुरक्षा बलों का बड़ा एक्शन, TTP के तीन आतंकी ढेर