दिल्ली के निज़ामुद्दीन इलाके में 24 व्यक्ति कोरोना से संक्रमित, 700 लोगों को किया गया आइसोलेट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 31, 2020

नयी दिल्ली। दिल्ली के निजामुद्दीन पश्चिम में एक धार्मिक समारोह में शामिल हुए लोगों में से 24 लोगों के कोराना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने मंगलवार को अपने आवास पर पत्रकारों को बताया कि 1,033 लोगों को विभिन्न स्थानों पर भेजा गया है। मंत्री ने कहा,‘‘ इस समारोह में शामिल हुए 700 लोगों को पृथक किया गया है और करीब 335 लोग अस्पताल में भर्ती हैं।’’ जैन ने बताया कि तबलीग-ए-जमात आयोजन में शामिल हुए लोगों की सरकार जांच कर रही है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को जमात की अगुवाई करने वाले मौलाना के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया था। पुलिस ने निजामुद्दीन पश्चिम में एक प्रमुख इलाके की घेराबंदी कर दी। 

अधिकारियों ने बताया था कि इंडोनेशिया और मलेशिया समेत अनेक देशों के 2000 से अधिक प्रतिनिधियों ने एक से 15 मार्च तक तबलीग-ए-जमात में भाग लिया था। हालांकि स्थानीय लोगों ने कहा कि इस अवधि के बाद भी बड़ी संख्या में लोग जमात के मरकज में ठहरे रहे।

प्रमुख खबरें

UN में Pakistan की जबरदस्त फजीहत, Terrorism पर पूछा गया सवाल तो भाग खड़े हुए Shehbaz Sharif, Jaishankar ने पाकिस्तान को चारों खाने किया चित

गजब बेइज्जती है... जयशंकर ने न्यूयोर्क में पाकिस्तानी पत्रकार की अकड़ निकाली, एक ही वाक्य में कर दी बोलती बंद

Asian Games Kabaddi: भारत ने Iran को 37-34 से हराकर जीता Gold

6 दशकों तक दुश्मनों को डराने वाला MiG 21, रिटायर होकर भी शांत नहीं हुआ आसमान का सिकंदर, जानिए अब कहाँ और क्या कर रहे हैं IAF जेट