अरुणाचल प्रदेश में कोरोना के 245 नए मामले, संक्रमितों की कुल संख्या 30,492 हुई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 11, 2021

ईटानगर। अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 245 नए मामले आए और पांच लोगों की मौत हो गयी। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को इस बारे में बताया। अधिकारी ने बताया कि नए मामले आने से संक्रमितों की कुल संख्या 30,492 और मृतक संख्या 133 हो गयी है। कैपिटल कॉम्पलेक्स क्षेत्र से संक्रमण के सबसे ज्यादा 35, नामसई से 29 और चांगलांग से 27 मामले आए। राज्य निगरानी अधिकारी डॉ लोबसांग जाम्पा ने बताया कि कैपिटल कॉम्पलेक्स क्षेत्र, वेस्ट कामेंग, तवांग और लोहित जिले में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गयी। 

इसे भी पढ़ें: देश में कोरोना वायरस के 91,702 नए मामले, 24 घंटे में 3403 लोगों ने तोड़ा दम

जाम्पा ने बताया कि 302 मरीजों के स्वस्थ होने से राज्य में ठीक होने वालों की संख्या 27,150 हो गई। स्वस्थ होने की दर 89.04 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि अरुणाचल प्रदेश में वर्तमान में 3209 लोगों का इलाज चल रहा है। कैपिटल कॉम्पलेक्स क्षेत्र में ईटानगर, निर्जुली और बंदरदेवा इलाके आते हैं और सबसे ज्यादा 546 उपचाराधीन मरीज इसी क्षेत्र में हैं। चांगलांग में 349 और वेस्ट कामेंग में 227 मरीजों का उपचार चल रहा है। 

इसे भी पढ़ें: अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 370 नये मामले, एक मरीज की मौत

उन्होंने बताया कि कुल मिलाकर राज्य में अब तक 6.57 लाख नमूनों की जांच की गई जिनमें से 6731 नमूनों की बृहस्पतिवार को जांच हुई। इस बीच, राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ दिमोंग पाडुंग ने बताया कि 4,06,454 लोगों को अब तक कोविड-19 टीके की खुराक दी जा चुकी है। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार तक राज्य के पास टीके की 1,41,810 खुराकें उपलब्ध थी।

प्रमुख खबरें

PM Modi का 21 नवंबर को Vaishali दौरा, औद्योगिक गलियारा परियोजनाओं की देंगे सौगात

Foreign Secretary Vikram Misri ने काठमांडू में नेपाल के नेता Ravi Lamichhane से की द्विपक्षीय बातचीत

श्रीगंगानगर की Central Jail में तलाशी के दौरान कैदी का हमला, जेलर हेमराज वैष्णव घायल

Titan Q2 Results: दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ दोगुना होकर 2,393 करोड़ रुपये हुआ