गाजा में आश्रय स्थल बनाए गए स्कूल पर इजराइली हमले में 25 लोगों की मौत : चिकित्सक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 26, 2025

गाजा पट्टी में आश्रय स्थल बनाए गए एक स्कूल पर इजराइली हमले में कम से कम 25 लोग मारे गए हैं जिनमें अधिकतर महिलाएं और बच्चे हैं। यह जानकारी क्षेत्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी।

मंत्रालय की आपातकालीन सेवा के प्रमुख फहमी अवाद ने बताया कि उत्तरी गाजा में स्कूल पर हुए हमले में 55 से अधिक लोग घायल भी हुए हैं। उन्होंने बताया कि जब लोग सो रहे थे, तब स्कूल पर तीन बार हमला किया गया जिससे उनके सामान में आग लग गई।

ऑनलाइन उपलब्ध फुटेज में बचावकर्मियों को जले हुए शवों को निकालते और आग बुझाने के लिए संघर्ष करते देखा जा सकता है। इजराइली सेना ने इस हमले के संबंध में तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की है।

प्रमुख खबरें

Delhi स्थित फार्मा कंपनी का मालिक Jammu में मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार

Ukraine में क्रेमलिन के सैन्य लक्ष्य हासिल कर लिए जाएंगे: Putin

Trump ने कर ली चीन की नींद उड़ाने वाली वेपन डील! ताइवान को 10 अरब डॉलर से ज्यादा के हथियार बेचेगा अमेरिका

कुत्तों पर SC की सख्त टिप्पणी, अगली सुनवाई में मानवता पर होगा सवाल