भैंसा में हिंसा के मामले में नियंत्रण में स्थिति, 25 लोग गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 14, 2020

हैदराबाद। निर्मल जिले के भैंसा नगर में सांप्रदायिक हिंसा के मामले में अब तक 25 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। शहर में स्थिति शांतिपूर्ण और नियंत्रण में है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। नगर में रविवार देर रात उस समय दंगा हो गया था जब कुछ लोग बिना साइलेंसर वाली मोटरसाइकिल चला रहे थे। इन दुपहिया वाहनों के शोर के चलते दो समुदायों के बीच बहस हुई और मामला पथराव तथा आगजनी तक जा पहुंचा। संघर्ष आधी रात तक चलता रहा।

इसे भी पढ़ें: JNU हिंसा मामले में दो संदिग्धों से पूछताछ करेगी दिल्ली पुलिस

क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दिए जाने के बावजूद दोनों समुदायों के कुछ लोग सोमवार को आपस में फिर भिड़ गए और एक-दूसरे पर पथराव किया। इसके बाद पुलिस ने उन्हें तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्च किया। जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि स्थिति शंतिपूर्ण और पूरी तरह नियंत्रण में है। स्थिति पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज देखी गई है और दोनों समुदायों से 25 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। नगर में इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं।

प्रमुख खबरें

कनाडा और उड़ानों, वायु मार्गों को जोड़ने के लिए भारत के साथ काम कर रहा : PM Trudeau

भीषण गर्मी के बीच Jharkhand सरकार ने 8वीं तक की कक्षाएं निलंबित कीं

Ola Mobility के CEO हेमंत बख्शी का इस्तीफा, 10-15 प्रतिशत कर्मचारियों की हो सकती छंटनी

अमेठी, रायबरेली से उम्मीदवारों पर फैसले के लिए खरगे को अधिकृत किया गया: Congress