पाकिस्तान में आंधी- तूफान के कारण 25 लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 16, 2019

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पंजाब और सिंध प्रांतों में भीषण तूफान और बारिश के कारण कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। मीडिया रिपोर्टों में मंगलवार को यह जानकारी दी गई। पश्चिमी हवा के कारण आई भारी बारिश एवं तूफान के कारण सोमवार को देश के विभिन्न हिस्सों में पेड़ और बिजली के खम्बे उखड़ गए और संपत्ति का भारी नुकसान हुआ। ‘डॉन’ ने बताया कि देश के पश्चिमी, मध्य एवं पूर्वी हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से रुक-रुक बारिश हो रही है। कुछ इलाकों में भूस्खलन और बाढ़ के कारण कई सड़कें यात्रा के लिए पहले ही खतरनाक हो गई है।

पंजाब प्रांत में तूफान के कारण कई इमारतें ढह गईं और दो महिलाओं समेत कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई। खैबर पख्तनूख्वा प्रांत की चित्राल घाटी में एक मकान की छत गिर जाने से एक महिला और दो पुरूषों की मौत हो गई। बलूचिस्तान में बाढ़ के कारण एक बच्चे समेत नौ लोगों की मौत हो जाने के कारण प्राधिकारियों ने सोमवार को आपातकाल घोषित कर दिया।

इसे भी पढ़ें: राहुल ने मोदी की देशभक्ति पर उठाए सवाल, पूछा- चीन के सामने चुप्पी क्यों

‘एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ ने बताया कि क्वेटा, ग्वादर, चगई, हरनाई, दुकी, जेवानी, जाफराबाद, कोहलू, सिबी, बरखान, चमन और बलूचिस्तान के अन्य जिलों में बाढ़ आने से प्रांत के विभिन्न हिस्सों में सड़क संपर्क टूट गया है। अधिकारियों एवं बचाव सेवाओं के अनुसार कराची में आंधी के कारण दो युवतियों समेत चार लोगों की मौत हो गई, चार मछुआरे लापता हो गए और 12 अन्य लोग घायल हो गए।

अंतरराष्ट्रीय खबरों के लिए यहां क्लिक करें

प्रमुख खबरें

IRFC में सरकार के Offer For Sale से मचा हड़कंप, Infosys की AI डील ने निवेशकों को बनाया मालामाल।

White House में India के Tariff पर मचा था बवाल, Donald Trump ने अधिकारियों को सरेआम किया खारिज

America से तनाव के बीच Kim Jong Un का बड़ा दांव, North Korea अब समुद्र में बढ़ाएगा परमाणु ताकत

France में Heatwave का जानलेवा कहर, 40 लोगों की मौत, Eiffel Tower भी समय से पहले बंद