गुरुग्राम के मंदिर में फल का रस पीने के बाद 25 लोग बेहोश, आखिर क्या था प्रसाद के अंदर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 13, 2022

गुरुग्राम। हरियाणा के गुरुग्राम में स्थित एक मंदिर में एक व्यक्ति द्वारा दिया गया फलों का रस पीने के बाद 25 लोग अचेत हो गए जिनमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि व्यक्ति ने रस को प्रसाद बता कर वितरित किया था। पुलिस को शक है कि पेय में नशीला पदार्थ मिलाया गया होगा। उन्होंने बताया कि घटना फर्रुखनगर स्थित बुद्धो माता मंदिर में मंगलवार की शाम को हुई। फर्रुखनगर थाना प्रभारी सुनील बेनीवाल ने कहा, “पीड़ितों को अस्पताल में भर्ती किया गया जहां से उन्हें बुधवार को सुबह छुट्टी दे दी गई।

इसे भी पढ़ें: खरगोन हिंसा: भोपाल के शहर काजी ने डीजीपी को सौंपा ज्ञापन, कहा- मुसलमानों को एक तरफा सताया जा रहा

उन्होंने कहा, “हम अपनी कार से नीचे उतरे ही थे कि एक व्यक्ति आया और उसने गिलास में फलों का रस दिया। उसने कहा कि यह प्रसाद है और वह सभी को दे रहा है।” कुमार ने शिकायत में कहा, “रस पीने के बाद मेरी पत्नी और भतीजी अचेत हो गए। हमने और लोगों को रोते सुना, उन्होंने भी रस पिया होगा।

प्रमुख खबरें

एशियाई खेलों में Quimcy Dsouza टेकबॉल सेमीफाइनल हारीं, अब खेलेंगी Bronze Medal मैच

Radha Ashtami पर देवी राधा और श्रीकृष्ण की पूजा से मिलेगा सुख-सौभाग्य, जानिए पूजन विधि और महत्व

DUSU Election Results 2026: कॉलेज चुनावों में ABVP का दबदबा, वोटों की गिनती जारी, कैंपस में 2000 सुरक्षाबल तैनात!

Asian Games में भारत के ध्वजवाहक बने Pawan Sehrawat, किट न मिलने से हटे तूर