नेपाल में आंधी-तूफान का कहर, 27 लोगों की मौत 400 घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 01, 2019

काठमांडू। दक्षिणी नेपाल के अनेक गांवों के भीषण आंधी-तूफान की चपेट में आने से कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई और 400 अन्य घायल हो गए। गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि यह तूफान रविवार शाम बारा तथा परसा जिलों में आया। राजधानी काठमांडू से 128 किलोमीटर दक्षिण में स्थित बारा जिले में तू्फान से 24 लोगों की और परसा जिले में एक व्यक्ति की मौत हो गई।

नेशनल इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर ने बताया कि घायलों का उपचार कई अस्पतालों मेंचल रहा है। प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली ने लोगों के मारे जाने की घटना पर दुख व्यक्त किया तथा मृतकों के परिजन के प्रति समवेदना व्यक्त की है। अधिकारियों ने बताया कि सेना के जवानों और पुलिसकर्मियों को राहत एवं बचाव कार्य में लगाया गया है।

प्रमुख खबरें

SBI Research का अनुमान, RBI दिसंबर में Repo Rate केवल 0.25 प्रतिशत बढ़ाएगा

DRI ने Delhi में पकड़ी 22 किग्रा Cocaine, विदेशी महिला फर्जी राजनयिक बनकर कर रही थी तस्करी

Ola Electric डीलर नेटवर्क और उत्पादन बढ़ाकर दिसंबर तक 25000 Vehicles तैयार करेगी

छह युवा वैज्ञानिकों को मिला Infosys Prize 2026 सम्मान, 100000 Dollar का मिलेगा नकद पुरस्कार