70 साल के शख्स के प्यार में इस कदर पागल हुई लड़की, घरवालों के खिलाफ जाकर कर ली शादी

By प्रिया मिश्रा | Jun 15, 2022

पहले के समय में आमतौर पर पति और पत्नी के बीच में काफी उम्र का फासला होता था। ऐसा माना जाता है कि अगर कपल की उम्र के बीच अंतर हो तो दोनों के बीच ज्यादा प्यार और समझ रहती है। लेकिन हाल ही में एक ऐसा मामला सामने आया है जहां पति पत्नी के बीच उम्र का फासला 8-10 साल नहीं बल्कि 45 साल है।

Love dont judge नाम के शो में 25 वर्षीय स्टेफनी ने बताया कि पांच साल पहले कनाडा के एक पब में उसकी मुलाकात एक 70 साल के डॉन से हुई। स्टेफनी इसी पब में काम करती थीं। उनका कहना है कि जब भी डॉन पब एमें आते थे तो उन्हें बहुत अच्छा लगता था। धीरे धीरे दोनों को प्यार हो गया और उन्होंने शादी करने का फैसला कर लिया। लेकिन जब लोगों को उनके 45 साल के उम्र के अंतर के बारे में पता चला तो सब हैरान रह गए। स्टेफनी का कहना है कि सबसे ज्यादा हैरान उनके करीबी लोग थे जिनकी उम्र 20 साल के आसपास थे।

इसे भी पढ़ें: नाबालिग को ड्रग्स देकर यौन शोषण करती थी महिला, 40 साल की उम्र में बनेगी उसके बच्चे की माँ

स्टैफनी के माता पिता और भाई इस रिश्ते के खिलाफ थे। सबका मानना था कि यह रिश्ता ज्यादा दिन नहीं टिक पाएगा। लेकिन दोनों के परिवारवालों की नाराजगी के बावजूद दोनों में शादी कर ली। उनका कहना है कि दोनों की समाज की सोच की कोई परवाह नहीं है। डॉन ने बताया कि कई बार लोगों को लगता है कि उनका बेटा (लाचलान) उनका पोता है। लेकिन वे इस बारे में ज्यादा नहीं सोचते हैं और ना ही लोगों को कुछ सफाई देने की कोशिश करते हैं। वह स्टैफनी ने बताया कि कई लोगों को ऐसा लगता है कि वह डॉन के साथ इसलिए हैं क्योंकि उन्हें उनकी लाइफ इंश्योरेंस का पैसा मिल जाएगा।

प्रमुख खबरें

Gurugram के दो भाइयों ने AI से KYC दस्तावेज बदलकर लिए 70 से ज्यादा कर्ज, दिल्ली पुलिस ने पकड़ा

बंगाल के सिनेमाघरों में Sadhak Bamakhepa को प्राइम टाइम में दिखाना अनिवार्य, आदेश जारी

Yamuna Expressway पर 25 नवंबर से गाड़ियों की स्पीड लिमिट घटी, 75 किमी प्रति घंटा तय

UP Assembly Election: SP और Congress में सीट शेयरिंग पर दो दौर की बैठक बेनतीजा, विनेबिलिटी होगी मुख्य आधार