बिजली के करंट की चपेट में आए पिता को बचाने के प्रयास में 25 वर्षीय बेटे की मौत, दूसरा बेटा घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 18, 2024

जालौन। जिले के आलमपुर इलाके में घर की छत पर कपड़ा सुखाने के लिए बांधे गए लोहे के तार में उतरे बिजली के करंट की चपेट में आए पिता को बचाने के प्रयास में उसके 25 वर्षीय बेटे की मौत हो गई, जबकि दूसरा बेटा घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि करंट की चपेट में आकर एक व्यक्ति और उसके दोनों बेटे घायल हो गये थे, लेकिन अस्पताल ले जाते समय उसके एक बेटे की मौत हो गई जबकि पिता-पुत्र का इलाज जारी है। 

इसे भी पढ़ें: Maharashtra : ठाणे नगर निगम में सफाईकर्मी के बेटे ने UPSC परीक्षा उत्तीर्ण की

आवाज सुनकर पड़ोस के लोग छत पर पहुंचे और घायल हुए दोनों युवकों समेत उनके पिता को अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन विनीत ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। विनीत के घायल भाई और पिता का इलाज जारी है। विनीत का शव पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

प्रमुख खबरें

अपनी सहायता आप भली (बाल कहानी)

Asian Games में भारत को 6 पदक, Suchika Tariyal ने MMA में जीता कांस्य

Chai Par Sameeksha: UCC, UPI और Nandigram पर जमकर हो रही राजनीति, उलझ गया सभी दलों का गणित!

देश और दुनिया की प्रमुख खबरें: शाम 6 बजे तक का विशेष News Roundup