फिल्म 'रंगीला' के 25 साल पूरे, रेडियो नशा पर जुटेंगे स्टार कास्ट

By अंकित सिंह | Sep 16, 2020

जब-जब 90s के दौर के फिल्मों की बात होगी तो 'रंगीला' का नाम जरूर लिया जाएगा। 'रंगीला' एक ऐसी फिल्म है जिसने रातो रात कई कलाकारों को सुपरस्टार बना दिया। कम बजट की फिल्म लेकिन बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर गई। 8 सितंबर को रंगीला के 25 साल पूरे हो गए लेकिन आज भी इस फिल्म को लोग बड़े चाव से देखते हैं। आज भी यह फिल्म लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है, और आज भी हम इस फिल्म की चर्चा करते है। रंगीला के 25 साल पूरे होने पर इस फिल्म के स्टार कास्ट ने रेडियो नशा से खुलकर बात की जिसे आप शुक्रवार को शाम 4:00 बजे रेडियो नशा पर 'रेडियो की हीरोइन रोहिणी' के साथ आप सुन सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: शिवसेना ने बॉलीवुड के लिए खड़े होने पर जया बच्चन का किया समर्थन, जानिए क्या कुछ कहा

इस फिल्म से जुड़ी सभी कलाकारों के काम की खूब तारीफ हुई। लेकिन यह कम लोगों को ही पता है कि जैकी श्रॉफ, आमिर खान और उर्मिला मातोंडकर इस फिल्म के लिए राम गोपाल वर्मा की पहली पसंद नहीं थे। राम गोपाल वर्मा रंगीला को श्रीदेवी के साथ बनाना चाहते थे लेकिन इस फिल्म की कहानी को सुनने के बाद श्रीदेवी ने फिल्म करने से इंकार कर दिया। श्रीदेवी के साथ राम गोपाल वर्मा इस फिल्म में शाहरुख खान को कास्ट करना चाहते थे लेकिन उनके पास डेट्स नहीं थे। जैकी श्रॉफ की जगह अनिल कपूर से बातचीत चल रही थी लेकिन बात बन नहीं सकी। आमिर खान ने इस बात को खुद स्वीकार किया है कि उन्होंने रंगीला दिखने के लिए खास कपड़े पहने, कुछ दिन जाकर चॉल और झोपड़पट्टी में बिताए और टपोरी भाषा सीखने की कोशिश की। 

इसे भी पढ़ें: अब इस शॉर्ट वीडियो ऐप में धूम मचाने आ रहे है बॉलीवुड रैपर बादशाह

इसके अलावा इस फिल्म को सुपरहिट बढ़ाने में फिल्म के संगीत ने भी अच्छा खासा रोल अदा किया। ए आर रहमान उस समय फिल्म इंडस्ट्री में स्थापित होने के लिए संघर्ष कर रहे थे। ऐसे में रंगीला के सुपरहिट संगीत ने उन्हें रातों रात स्टार बना दिया। उर्मिला के डांस और ए आर रहमान के संगीत फिल्म के रिलीज होने के साथ ही सुर्खियों में था। इस फिल्म के टाइटल ट्रैक ने हर उम्र के लोगों को थिरकने पर मजबूर किया। तनहा तनहा यहां पर जीना आज भी लोगों की जुबान पर है, 'क्या करें क्या ना करें यह कैसी मुश्किल हाय' यह तो मानो आज भी लोगों के लिए ट्रेंडिंग टॉपिक बना हुआ है। अब इंतजार शुक्रवार शाम 4:00 बजे का है जब रेडियो नशा पर रेडियो की हीरोइन रोहिणी से बात करेंगे फिल्म रंगीला के स्टार कास्ट।

प्रमुख खबरें

Asian Games के पहले Shooting Gold Medalist, Raja Randhir Singh अब नहीं रहे, खेल जगत में शोक

Norway Chess: भारत के Praggnanandhaa को मिली हार, Alireza Firouzja ने दर्ज की लगातार दूसरी जीत

Shubman Gill बोले- ये Match भूलना चाहेंगे, खराब फील्डिंग ने Gujarat से छीना फाइनल का टिकट

Future Deal केस में Amazon की बड़ी जीत, Supreme Court ने खारिज किया CCI का 202 करोड़ का जुर्माना।