एकतरफा प्यार में पागल था आरोपी चाचा, Andhra Pradesh Horror में कई चौकाने वाले खुलासे, दादा ने की ये मांग

By एकता | Nov 01, 2026

आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले के एक सरकारी स्कूल में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक मोटर से चलने वाली आरी लेकर सीधे क्लासरूम में घुस गया और दसवीं कक्षा की एक छात्रा पर हमला कर दिया। इस हमले में दो छात्राएं घायल हो गईं। घटना के बाद स्कूल और आसपास के इलाके में डर और गुस्से का माहौल है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान 21 वर्षीय हेमंत उर्फ डुम्मु के रूप में हुई है। वह श्री सत्य साईं जिले का रहने वाला है और रिश्ते में घायल छात्रा का चाचा बताया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: आंध्र प्रदेश में रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात: अनंतपुर के सरकारी स्कूल में घुसा सिरफिरा, 10वीं की छात्रा पर चेन-सॉ से हमला कर काटा लड़की का गला

परिवार बोला- कभी अंदाजा नहीं था कि ऐसा करेगा

घायल छात्रा के दादा मुदगा कटमैया ने एनडीटीवी से बातचीत में बताया कि परिवार को आरोपी की एकतरफा पसंद के बारे में कभी कोई जानकारी नहीं थी। उन्होंने कहा, "हमें परिवार में कभी पता नहीं था कि इस साइको किस्म के इंसान को हमारी बेटी से एकतरफा प्यार है। अगर पता होता, तो हम बहुत सावधान रहते। उसने कभी हमें धमकी नहीं दी थी और न ही कोई इशारा किया था। वह अचानक स्कूल में घुसा और हमारी बेटी पर हमला कर दिया।"

दादा ने आरोपी के एनकाउंटर की मांग की

पोती पर हुए हमले से नाराज दादा ने पुलिस से आरोपी का एनकाउंटर करने की मांग की है। उन्होंने कहा, "हम चाहते हैं कि पुलिस इस साइको का एनकाउंटर कर दे।" हालांकि, उन्होंने बताया कि उनकी पोती अब खतरे से बाहर है, लेकिन उसकी कुछ और सर्जरी होनी बाकी हैं। उन्होंने यह भी बताया कि इस मुश्किल समय में सरकार परिवार की आर्थिक मदद कर रही है।

इसे भी पढ़ें: Kochi में शराब के लिए पैसे न मिलने पर बेटे ने मां को पीट-पीटकर मार डाला, आरोपी गिरफ्तार

क्लास चल रही थी, तभी आरी लेकर घुसा आरोपी

यह घटना शनिवार सुबह राप्ताडु गांव के जिला परिषद हाई स्कूल में हुई। उस समय स्कूल में कक्षाएं चल रही थीं और क्लासरूम में टीचर भी मौजूद थीं। स्कूल में कुछ काम चल रहा था, इसलिए किसी को आरोपी पर शक नहीं हुआ। इसी दौरान वह मोटर से चलने वाली आरी लेकर चुपचाप क्लास में घुस आया।

क्लास टीचर राजेश्वरी ने बताया कि आरोपी ने क्लासरूम के बाहर ही मशीन चालू कर ली थी। किसी को समझ नहीं आया कि उसके हाथ में कौन सा उपकरण है। उन्होंने बताया, "क्लास चल रही थी। तभी एक लड़का अंदर आया। उसने बाहर ही मशीन चालू कर ली थी। हमें समझ ही नहीं आया कि उसके हाथ में क्या उपकरण है। इससे पहले कि हम कुछ समझ पाते, उसने बच्चों पर हमला कर दिया।"

दो छात्राएं घायल, एक को बेंगलुरु भेजने की तैयारी

हमले में घायल दोनों छात्राओं को तुरंत अनंतपुर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। इनमें से एक छात्रा को गंभीर चोटें आई हैं। बेहतर इलाज के लिए गंभीर रूप से घायल छात्रा को एयर एम्बुलेंस से बेंगलुरु भेजने की तैयारी की गई।

प्रमुख खबरें

कर्नाटक में Kannada Flag को कानूनी दर्जा दिलाएगी सरकार, DK Shivakumar ने किया ऐलान

रामलीला मैदान में Tejashwi Yadav का वार, मुख्य निर्वाचन आयुक्त पर देशद्रोह का मुकदमा चलाने की मांग की

तेजस्वी यादव का पीएम मोदी और ज्ञानेश कुमार पर हमला, जनता से बोले- किसी एक को चुनिए

Punjab में AAP को झटका, विधायक Chetan Singh Jouramajra और Harmeet Pathanmajra ने दिया इस्तीफा