इंडिया इंटरनेशनल चैलेंज बैडमिंटन में भाग लेंगे 250 खिलाड़ी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 19, 2019

मुंबई। भारत और 12 अन्य देशों के 250 खिलाड़ी बुधवार से यहां शुरू हो रहे इंडिया इंटरनेशनल चैलेंज बैडमिंटन टूर्नामेंट में खिताब जीतने के लिए जोर लगायेंगे। यहां जारी विज्ञप्ति के मुताबिक क्रिकेट क्लब आफ इंडिया में खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट में कुल इनामी राशि 25,000 अमेरिकी डालर है। इसके क्वालीफाइंग मुकाबले 20 और 21 नवंबर को खेले जाएंगे जबकि फाइनल 24 नवंबर को होगा। भारत के अलावा इस साल टूर्नामेंट में मलेशिया, थाईलैंड, इंडोनेशिया के स्टार खिलाड़ियों और रूस, अमेरिका, भूटान जैसे देशों के युवा खिलाड़ियों की भागीदारी होगी।

पुरुषों में रूस के वलादिमिर मालकोव को शीर्ष जबकि भारत के अजय जयराम को दूसरी वरीयता मिली है। महिला एकल में विश्व रैंकिंग में 38वें पायदान पर काबिज थाईलैंड की पोर्नटिप बुरानाप्रसर्टसुक और भारत की मुग्धा अग्रे के अन्य खिलाड़ियों को कड़ी टक्कर देने की उम्मीद है।

इसे भी पढ़ें: गेंद से छेड़खानी मामले में पूरन पर कम प्रतिबंध से स्मिथ को कोई गिला-शिकवा नहीं

पुरुष युगल में सुमित रेड्डी और मनु अत्री की भारतीय जोड़ी को शीर्ष वरीयता मिली है। मेघना और पूर्विशा की जोड़ी महिला युगल में भारतीय चुनौती की अगुवाई करेगी।

प्रमुख खबरें

SIR पर Election Commission के कदम नाकाफी, Congress ने उठाए सवाल

NSE प्रमुख Ashish Chauhan बोले नए UPI Merchant Tax पर सरकार से नहीं हुई कोई बातचीत

Congress 29 सितंबर को Delhi में करेगी Dalit Adivasi Swabhiman Baithak

पारिवारिक मामलों में अदालती फैसले थोपे हुए लगते हैं: Supreme Court जस्टिस NV Anjaria