मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 253 नए मामले, आंकड़ा 4,426 तक पहुंचा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 14, 2020

भोपाल। मध्यप्रदेश में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 253 नए मामले सामने के साथ ही प्रदेश में वायरस से संक्रमितों का आंकड़ा 4,426 पहुंच गया। वहीं, राज्य में पिछले 24 घंटे में संक्रमण से पांच लोग की मौत हुई है जिससे मरने वालों का आंकड़ा 237 पहुंच गया है। सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटे में प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण से बुरहानपुर में तीन और इंदौर एवं नीमच में एक—एक व्यक्ति की मौत हुई है। अधिकारी ने बताया कि राज्य में अब तक कोरोना वायरस से सबसे अधिक 96 मौतें अकेले इंदौर में हुई हैं, जबकि उज्जैन में 45, भोपाल में 35, खरगोन, बुरहानपुर में नौ-नौ, जबलपुर एवं खंडवा में आठ—आठ, देवास में सात, मंदसौर में चार, होशंगाबाद एवं रायसेन में तीन-तीन, धार में दो और छिंदवाड़ा, सीहोर, सागर, आगर मालवा, सतना, शाजापुर, नीमच, ग्वालियर एवं अशोकनगर एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में इंदौर में कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे अधिक 131 नये मामले आये हैं, जबकि भोपाल में 42, बुरहानपुर में 35, जबलपुर में 10, नीमच में सात, उज्जैन एवं झाबुआ में पांच—पांच, रीवा में चार और सीधी में तीन नये मरीज मिले हैं। 

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में महाराष्ट्र से आ रहे यूपी के प्रवासी मजदूरों के साथ हादसा, 8 मजदूरों की मौत और 50 से अधिक घायल हुए

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह