राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सामने आये कोरोना के 255 नये मामले, 23 मरीजों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 13, 2021

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को सात अप्रैल के बाद से कोरोना वायरस के सबसे कम 255 नये मामले सामने आये और 23 मरीजों की मौत हो गयी एवं संक्रमण दर घटकर 0.35 फीसद रह गयी। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार, रविवार को 23 मरीजों की मौत हो जाने के साथ ही राष्ट्रीय राजधानी में इस महामारी से अबतक 24,823 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

इसे भी पढ़ें: कोविड-19 टीके की दोनों खुराक ले चुके कर्मचारी सोमवार से कार्यालय आएं : असम सरकार

दिल्ली में शनिवार को नौ मार्च के बाद से सबसे कम 213, शुक्रवार को 238, बृहस्पतिवार को 305 तथा बुधवार को 337 नये मामले सामने आये थे। शहर में इस संक्रमण से शनिवार को 28, शुक्रवार को 24, बृहस्पतिवार को 44 और बुधवार को 36 लोगों की जान चली गई थी। सरकारी आंकड़ों के हिसाब से शनिवार एवं शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण दर 0.3, बृहस्पतिवार को 0.4 एवं बुधवार को 0.5 फीसद रही।

प्रमुख खबरें

Kartik Purnima 2026: कार्तिक पूर्णिमा पर प्रदोष काल में दीपदान से मिलेगा 100 अश्वमेघ यज्ञ का फल, प्रसन्न होंगे पितृ

Sourav Das को Delhi Airport पर आव्रजन जांच के दौरान रोका गया, Oxford में देना था व्याख्यान

Guru Nanak Jayanti 2026: कार्तिक पूर्णिमा पर मनाया जा रहा है प्रकाश पर्व, जानिए धार्मिक महत्व

US Court ने आयोवा में खराब विस्फोटक नष्ट करने के लिए सेना को दी मंजूरी