आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 2,567 नए मामले सामने आए, 18 रोगियों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 13, 2021

अमरावती। आंध्र प्रदेश में मंगलवार सुबह नौ बजे तक पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 2,567 नए मामले सामने आए। ताजा बुलेटिन में कहा गया है कि इस दौरान 3,034 लोग संक्रमण से उबरे हैं जबकि 18 और रोगियों की मौत हो गई है।

इसे भी पढ़ें: भारतीय-अमेरिकियों के बढ़ते प्रभाव पर आधारित किताब कमला हैरिस से है प्रेरित

बुलेटिन के मुताबिक, राज्य में संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 19,26,988 हो गई है। इनमें से 18,87,236 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं। मृतकों की कुल संख्या 13,042 हो गई है। बुलेटिन में कहा गया है कि राज्य में उपचाराधीन रोगियों की कुल संख्या 26,710 है।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi पर Devendra Fadnavis का तीखा हमला, लगाया विदेशी साजिश का आरोप

UP Government ने कर्मचारियों को दिया दिवाली तोहफा, 30 दिन के बोनस का ऐलान

PM Modi का 21 नवंबर को Vaishali दौरा, औद्योगिक गलियारा परियोजनाओं की देंगे सौगात

Foreign Secretary Vikram Misri ने काठमांडू में नेपाल के नेता Ravi Lamichhane से की द्विपक्षीय बातचीत