खेल और युवा कार्य मंत्रालय को 2596.14 करोड़ रूपए आवंटित, खेलो इंडिया का आवंटन बढा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 01, 2021

नयी दिल्ली। केंद्र सरकार ने वर्ष 2021-22 के बजट में खेल और युवा कार्य मंत्रालय को 2596.14 करोड़ रूपये आवंटित किये हैं जो पिछले वर्ष के संशोधित आवंटन से 795.99 करोड़ रूपये अधिक है जबकि खेलो इंडिया का बजटीय आवंटन 328.77 करोड़ से बढाकर 657.71 करोड़ रूपये कर दिया गया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को वर्ष 2021-22 के लिये बजट संसद में पेश किया जिसमें युवा कार्य और खेल मंत्रालय को आवंटन 1800.15 से बढाकर 2596.14 करोड़ रूपये कर दिया गया। वर्ष 2020-21 के लिये बजट आवंटन 2826.92 करोड़ रूपये था जिसे बाद में संशोधित बजट-अनुमान में 1800.15 करोड़ रूपये कर दिया गया था। 

इसे भी पढ़ें: करदाताओं को भले मायूसी हाथ लगी हो, पर देश की अर्थव्यवस्था में नई जान फूंकेगा यह बजट 

राष्ट्रीय खेल विकास कोष के लिये 25 करोड़ रूपये दिये गए हैं जबकि वर्ष 2020- 21 के बजट में संशोधित आवंटन 7.23 करोड़ रूपये है। भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) को मिलने वाले आवंटन में भी इजाफा किया गया है। साइ को 660.41 करोड़ रूपये आवंटित किये गए हैं जबकि 2020- 21 के बजट अनुमान में आवंटन 500 करोड़ रूपये था जोसंशोधित अनुमान में 612.21 करोड़ रुपये है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर