भारत में कोविड-19 रोधी टीकों की 26.86 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं: सरकार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 18, 2021

नयी दिल्ली। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि देश में कोविड-19 रोधी टीके की 26.86 करोड़ से अधिक खुराकें दी जा चुकी हैं, जिनमें 18-44 आयु वर्ग के लोगों को दी गई पांच करोड़ खुराकें शामिल हैं। मंत्रालय ने कहा कि बृहस्पतिवार को 18-44 आयु वर्ग के 18,94,803 लाभार्थियों को पहली खुराक जबकि 88,017 को दूसरी खुराक दी गई। देशभर में टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण की शुरुआत के बाद से उक्त आयु वर्ग के कुल 4,93,56,276 लोगों को पहली खुराक और 10,58,514 को दूसरी खुराक दी गई है।

इसे भी पढ़ें: फ्लिपकार्ट, अमेजन की सीसीआई जांच फिर से शुरू करने के आदेश के खिलाफ अपील

मंत्रालय ने कहा कि टीकाकरण अभियान के 153वें दिन टीके की कुल29,64,596 खुराक दी गईं। इसमें से 25,81,421 लाभार्थियों को पहली खुराक और3,83,175 को दूसरी खुराक दी गई। दिन की अंतिम रिपोर्ट देर रात तक तैयार की जाएगी।

प्रमुख खबरें

AAP का केंद्र पर हमला, जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले हिरासत पर लगाया काला आपातकाल का आरोप

Dhruv Rathee को हिरासत में लेने के विरोध में कॉजपा ने जंतर-मंतर 2.0 का किया ऐलान

CJP Protest at Jantar Mantar | मोदी ने हार स्वीकार कर ली है..., जंतर-मंतर के प्रस्तावित प्रदर्शन से बोले कॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके

Manipur के Kamjong में महिला की हत्या के बाद भड़की हिंसा, धारा 162 लागू