छत्तीसगढ़ में भोजन करने के बाद ITBP के 26 जवान बीमार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 22, 2021

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में अपने शिविर में भोजन करने के बाद भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) के 26 जवान बीमार हो गए हैं। राजनांदगांव जिले के अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि जिले के मलैदा गांव स्थित आईटीबीपी के शिविर में बुधवार रात को भोजन करने के बाद बल के 26 जवान बीमार हो गए। अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को नक्सल विरोधी अभियान के बाद शिविर पहुंचे जवानों ने भोजन किया था। इस दौरान जवानों ने पनीर और मांसाहार लिया था। भोजन करने के कुछ देर बाद जवानों ने उल्टी और डायरिया की शिकायत की तब उन्हें खैरागढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया कि 21 जवानों को बृहस्पतिवार शाम को भर्ती कराया गया तथा पांच जवानों को आज सुबह भर्ती कराया गया।

प्रमुख खबरें

ऐसा मारेंगे...परमाणु बम वाले मुनीर को हूती की खुली धमकी, पाकिस्तानी सेना में मची खलबली

मजबूत US Dollar के दबाव से Gold Price टूटा, अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना गिरा

Ladakh में ग्राम प्रधानों का मानदेय बढ़कर हुआ 5000 रुपये, 10 साल बाद 233 प्रतिशत इजाफा

जनता के पैसे का एक-एक पैसा गुणवत्तापूर्ण कार्य में लगे, विकास के साथ गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं: सिंधिया