आईआईटी खड़गपुर में 2019-20 में 2,630 छात्रों ने डिग्री हासिल की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 22, 2020

कोलकाता। आईआईटी खड़गपुर में शैक्षणिक वर्ष 2019-20 में2,630 छात्रों ने अपनी पढ़ाई सफलता पूर्वक पूरी कर डिग्री हासिल की। एकअधिकारी ने यह जानकारी दी। निदेशक वी के तिवारी ने बुधवार को एक बयान में कहा कि अध्ययन के स्तर (स्नातक और परास्नातक) पर डिग्री पाने वाले छात्रों में 15 प्रतिशत लड़कियां शामिल हैं। 2,630 छात्रों में बीटेक, एम टेक, बी आर्क, एमएससी, एमबीए, एलएलबी, एमएस और पीएचडी करने वाले छात्र शामिल हैं। संस्थान के एक प्रवक्ता ने कहा कि महामारी के बावजूद आईआईटी खड़गपुर ने छात्रों के कैरियर की संभावनाओं पर विचार करते हुए सभी के सहयोग से समय पर छात्रों को डिग्री प्रदान करने की प्रक्रिया जारी रखी। अगला सेमेस्टर सितंबर में शुरू होने वाला है।

प्रमुख खबरें

वैवाहिक विवादों में कानून के दुरुपयोग पर Allahabad High Court सख्त, आगरा में दर्ज FIR रद्द

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, Akhilesh Yadav बोले निष्पक्ष संस्था पर भाजपा का दबाव

MP OBC Quota: 27 फीसदी आरक्षण रद्द करने के आदेश के खिलाफ Supreme Court जाएगी Congress

दिल्ली अदालत का फैसला: Sharjeel Imam की अंतरिम जमानत रद्द करने से इनकार